एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: 'अपना अंड-बंड बोलते रहता है...', BJP पर क्या बोल गए नीतीश कुमार? बगल में खड़े थे तेजस्वी

Ganga Path Third Phase: नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया है. कहा कि अगले साल के शुरुआती दौर में ही आखिरी फेज पूरा हो जाएगा.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोमवार (21 अगस्त) को जेपी गंगा पथ (JP Ganga Path) के तीसरे फेज के निर्माण का निरीक्षण किया. इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी साथ में थे. विभाग के अन्य पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. अभी 14 अगस्त को ही गंगा पथ का गाय घाट तक उद्घाटन किया गया था. नीतीश कुमार ने कहा कि अगले साल (2024) के शुरुआती दौर में ही आखिरी फेज पूरा हो जाएगा.

'काम तेज से करवा रहे हैं तो कुछ-कुछ बोलता है'

इस दौरान पत्रकारों के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हम उन लोगों का कोई बयान नहीं देखते हैं. कोई मतलब नहीं है. आप (मीडिया) जानते नहीं हैं कि हमलोग कितना तेजी से काम कर रहे हैं? जब साथ में था वो लोग (बीजेपी) तो कभी कुछ बोलता था? काम तेजी से करवा रहे हैं तो कुछ-कुछ बोल रहा है. कोई मतलब है क्या? उन लोग के बोलने का कोई वैल्यू है? अपना अंड-बंड बोलते रहता है. क्या करता है सोचे वही सब.

वहीं गंगा पथ के निरीक्षण के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इसका दो हिस्सा बनकर तैयार हो गया है. आगे काम चल रहा है तो देखने के लिए आते हैं. सभी लोगों को सुविधा मिलेगी. दरअसल, जेपी गंगा पथ का विस्तार बख्तियारपुर तक किया जाना है. दूसरी तरफ आरा तक विस्तार होना है. इस पर भी काम हो रहा है.

छठ व्रतियों को होगी सहूलियत: नीतीश

नीतीश कुमार ने निरीक्षण के बाद तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- "जेपी गंगा पथ पर दीघा से गांधी मैदान तक के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर प्रस्तावित परियोजना का स्थल निरीक्षण किया. जेपी गंगा पथ के निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूर्ण करने को कहा है. सौंदर्यीकरण कार्य के तहत पार्कों के निर्माण होने से यह क्षेत्र सुंदर और हरा-भरा दिखेगा. लोगों को घूमने टहलने में भी सहूलियत होगी. साथ ही छठ घाटों के बेहतर प्रबंधन से छठ व्रतियों को सहूलियत होगी."

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: लालू बोले- 'नरेंद्र मोदी बिल्कुल व्याकुल हैं', I.N.D.I.A गठबंधन के चेहरे पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget