एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी का ललन सिंह से सीधा-सीधा सवाल, चेतावनी भी दी, कहा- 'भाषा की मर्यादा खो रहे हैं...'

Sushil Kumar Modi: सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हैं. बीजेपी के नेता ने कहा कि ललन सिंह को बोलने से पहले अपनी हैसियत देखनी चाहिए.

पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने गुरुवार (28 सितंबर) को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) को लेकर बयान दिया था कि जब तक वह दो-तीन बार बयान नहीं दे देते हैं तब तक उनका खाना नहीं पचता है, वह नहीं बोलेंगे तो उनका कुछ होने वाला नहीं है. यह भी कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जिसकी तरफ देखकर कोई थूकना भी नहीं चाहेगा. अब गुरुवार की शाम बयान जारी करते हुए सुशील कुमार मोदी ने ललन सिंह से सीधा-सीधा सवाल किया है.

'नीतीश कुमार को एनडीए क्यों वापस लेगा?'

सुशील कुमार मोदी ने कहा नीतीश कुमार सत्ता के लिए बीजेपी और राजद, दोनों को बार-बार धोखा चुके हैं. उन पर कोई भरोसा नहीं करता. नीतीश कुमार केवल लालू प्रसाद पर दबाव बनाने के लिए देवीलाल की जयंती में शामिल न होकर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में आए थे. इस पर उनके फिर पलटी मारने की अटकल लगाना निराधार है. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने बीजेपी से दूर रहने के लिए मिट्टी में मिल जाने की कसम तोड़ दी और जो अपना आधार वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता भी खो चुके हैं, उन्हें एनडीए क्यों वापस लेगा?

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार सूरज (बीजेपी) पर थूकने का दुस्साहस नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा करने वाला खुद ही अपना चेहरा गंदा करता है. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हैं. लालू प्रसाद उन पर भरोसा नहीं करते और पार्टी के सांसदों-विधायकों का भविष्य अनिश्चित है, इसलिए हताश जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह भाषा की मर्यादा खो रहे हैं.

'बोलने से पहले हैसियत देखनी चाहिए'

बीजेपी नेता यहीं नहीं रुके. उन्होंने ललन सिंह की हैसियत की बात कर दी. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी और केंद्र सहित कई राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए मात्र एक राज्य में सीमित 44 विधायकों वाले दल के अध्यक्ष को बोलने से पहले अपनी हैसियत भी देखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Lalan Singh News: बीजेपी के खिलाफ खूब बोले ललन सिंह, कहा- 'नीतीश कुमार 7 जन्म में भी...', जानें मनोज झा पर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget