एक्सप्लोरर

'श्रीराम, श्रीकृष्ण हमारे ऐतिहासिक महापुरुष, इतिहास को...', प्राण प्रतिष्ठा पर क्या बोले बिहार के राज्यपाल?

Ram Mandir Inauguration: राज्यपाल ने राजभवन में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा संबंधी विषय पर बिहार डाक परिमंडल के विशेष आवरण और विरुपण का अनावरण किया. डाकबंगला पर भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

पटना: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार (22 जनवरी) को कहा कि श्रीराम, श्रीकृष्ण हमारे ऐतिहासिक महापुरुष हैं और इतिहास को बदला नहीं जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि यह तथ्य सामने आ रहा है कि आर्य बाहर से नहीं आए थे, बल्कि, यहीं के थे. अयोध्या में श्रीराम लला के विराजमान होने पर श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति द्वारा पटना के डाकबंगला चौराहा पर आयोजित दीपोत्सव एवं भजन संध्या कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया.

राज्यपाल ने राजभवन में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा संबंधी विषय पर बिहार डाक परिमंडल के विशेष आवरण और विरुपण का अनावरण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी भारतवासियों की श्रीराम में आस्था है. सबको ऐसा लगता है कि श्रीराम हमारे हैं. यही हमारी एकता का तत्व है और यह जितना मजबूत होगा, हमारा भारत उतना ही श्रेष्ठ बनेगा.

राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 1947 में भारत को आजादी मिलने से पूर्व भी भारत एक राष्ट्र था. जिस देश में विचारों की समानता होती है, उसे राष्ट्र कहते हैं. श्रीराम हजारों वर्षों से भारतीय जनमानस में छाए हुए हैं, वे भारतवासियों की आस्था का केंद्र बिंदु हैं. श्रीराम और श्रीकृष्ण हमारे ऐतिहासिक महापुरुष हैं. इतिहास को बदला नहीं जा सकता है. यह तथ्य सामने आ रहा है कि आर्य बाहर से नहीं आए थे, बल्कि यहीं के थे.

'500 वर्षों के संघर्ष के बाद आया ऐतिहासिक क्षण'

राज्यपाल ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक क्षण आया है. अपने ही देश के एक महापुरुष को उनके मंदिर में स्थापित करने के लिए इतना लंबा संघर्ष किया जाना शायद दुनिया में एक विरल उदाहरण है. उन्होंने प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा संबंधी विषय पर विशेष आवरण व विरुपण के लिए बिहार डाक परिमंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि डाक विभाग ने भारत की आत्मा और आस्था को अधोरेखित करने का प्रयास किया है. कार्यक्रम को बिहार डाक परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने भी संबोधित किया.

यह भी पढ़ें- Bihar Police News: बिहार में इस तारीख तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget