एक्सप्लोरर

Supaul News: सुपौल में उपमुखिया का संदेहास्पद स्थिति में दुकान में लटका हुआ मिला शव, कमरे में मिले खून के धब्बे

Mukhiya Death: सुपौल के बिशनपुर पंचायत की घटना है. परिजनों ने उपमुखिया को फोन लगाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ. परिजनों ने दुकान में जाकर देखा उपमुखिया की मौत हो चुकी थी.

सुपौल: जिले के बसंतपुर प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के उप मुखिया संतोष झा उर्फ बच्चन झा का शव संदेहास्पद परिस्थिति में शनिवार (29 सितंबर) की सुबह उनके दुकान में लटका हुआ मिला. परिजन ने सुबह में मोबाइल पर फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ. संतोष झा के परिजन वार्ड 05 एसएच 91 किनारे स्थित दुकान पर ढूंढने गए. दुकान का दरवाजा खोला तो देखा कि संतोष झा फंदे से लटके हुए हैं, जिसके बाद आनन-फानन में उन लोगों ने फंदे से उतारकर अपने घर पर ले आए.

उपमुखिया की मौत की खबर फैलते ही उनके आवास पर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर बलुआ थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. 

संतोष झा रात में नहीं पहुंचे थे घर

मिली जानकारी के अनुसार बिशनपुर शिवराम वार्ड 7 निवासी उपमुखिया संतोष कुमार झा शुक्रवार की शाम बिशनपुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर में रामायण पाठ में शामिल होने गये थे. देर रात किसी अज्ञात के साथ बाइक पर बैठकर अपने दुकान पर चले गए. उनके परिजन ने रात में फोन कर घर आने को कहा तो बताया कि आज घर नहीं आएंगे. अगले सुबह उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया तो उनका पुत्र दुकान पर पहुंचा. इसके बाद उसे फंदे से लटका हुआ उसके पिता का शव मिला.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका  

परिजनों की मानें तो संतोष कुमार झा के गले पर काला निशान था. वही नाक और कान से खून निकला हुआ था, जिस कमरे में संतोष कुमार झा का शव लटका हुआ मिला, वहां आस पास खून के धब्बे थे. परिजनों ने संतोष कुमार झा के मोबाइल का सारा डेटा डिलीट पाया है. वहीं, इस पूरे मामले में बलुआ थानाध्यक्ष प्रमीला कुमारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटना संदेहास्पद है. जिस जगह शव लटका हुआ था. उस कमरे में खून के धब्बे भी फर्श पर गिरे मिले हैं. वहीं,  मोबाइल का सीडीआर पता किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना का राज पता चल पाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar News: सोशल मीडिया पर PM व देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक धराया, मुजफ्फरपुर में हुई गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget