एक्सप्लोरर

Bihar News: सोशल मीडिया पर PM व देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक धराया, मुजफ्फरपुर में हुई गिरफ्तारी

Muzaffarpur News: पुलिस को मुजफ्फरपुर में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से एक युवक को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार (Muzaffarpur News) कर लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के दरधा गांव निवासी मोहम्मद आकिब के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि उसे शुक्रवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है.

'धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली भाषा वायरल हो रही थी'

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली भाषा वायरल हो रही थी. पुलिस के संज्ञान में आने के बाद तत्काल कारवाई की गई. इस मामले में सकरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. आगे पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिले में स्थिति सामान्य है. सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही सोशल मीडिया के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील लोगों से की जा रही है. 

मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है- उपजिलाधिकारी

मुजफ्फरपुर के उपजिलाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: JDU MLC राधा चरण साह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 26 साल पुराने मामले में अब आरा कोर्ट में होगी सुनवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
सदन में गूंजा गांवों में होल्डिंग टैक्स का मुद्दा, CM सम्राट चौधरी ने जवाब में क्या कहा? जानें
सदन में गूंजा गांवों में होल्डिंग टैक्स का मुद्दा, CM सम्राट चौधरी ने जवाब में क्या कहा? जानें
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget