एक्सप्लोरर

Supaul Murder: बिहार के सुपौल में लॉ के छात्र की हत्या, 24 घंटे में डबल मर्डर से लोगों में दहशत का माहौल

Supaul Crime News: घटना सुपौल के बीना रोड की है. सदर एसडीपीओ कुमार इंद्र प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की छानबीन की. इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

सुपौल: बिहार के सुपौल में बदमाशों ने एक लॉ के छात्र की हत्या कर दी. घटना सदर थाना (Supaul Sadar Police Station) के बीना रोड की है. लॉ के छात्र की पहचान आशीष के रूप में की गई है. रविवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. 24 घंटे के भीतर शहर में दूसरी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना ने जहां पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं वहीं इलाके में दहशत का माहौल है. 

घटना के संबंध में बताया गया कि लॉ का छात्र आशीष सुपौल से घर लौट रहा था. इसी बीच बदमाशों ने मौका देखकर बीना रोड में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. बताया गया कि आशीष लौकहा का रहने वाला था. वह अपने गांव लौट रहा था. 

भतीजी के इलाज के लिए गया था सुपौल

आशीष के बड़े भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि सुबह से ही उनकी 12 साल की बेटी पेट दर्द से परेशान थी. उसे डॉक्टर से दिखाने के लिए सुपौल जाना था. फसल की कटाई की वजह से उन्होंने अपने भाई आशीष को सुपौल जाकर डॉक्टर से दिखाने के लिए कह दिया था. रविवार को शाम के करीब तीन बजे आशीष उनकी पत्नी और बेटी को लेकर डॉक्टर से दिखाने के लिए सुपौल चला गया था. बच्ची को डॉक्टरों ने भर्ती करने के लिए कहा. शाम के छह बजे के करीब बच्ची को भर्ती करने के बाद पिता को अस्पताल लेकर आने के लिए घर आ रहा था. इसी क्रम में बीना बेला रोड ढपरिया बसुआर के नजदीक अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. 

आशीष की मौत के बाद घर में पसरा मातम 

घटना की सूचना मिलने के बाद घर में मातम पसर गया. घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. सदर एसडीपीओ कुमार इंद्र प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. मृतक के परिजनों ने बताया कि आशीष लॉ की पढ़ाई कर रहा था. इस बार ही उसका लॉ फाइनल हुआ था.

डिग्री कॉलेज के पास से भी मिली थी लाश

इस घटना से पहले डिग्री कॉलेज के पास भी एक और लाश मिली थी. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की पहचान नहीं हो सकी है. दोनों ही मामलों में अभी तक पुलिस को कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है. घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. 

ये भी पढ़ें- Nalanda Violence: नालंदा में इंटरनेट शुरू होते ही अफवाह फैलाने वाले हुए सक्रिय, पटना से पहुंची टीम ने 5 को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget