एक्सप्लोरर

Nalanda Violence: नालंदा में इंटरनेट शुरू होते ही अफवाह फैलाने वाले हुए सक्रिय, पटना से पहुंची टीम ने 5 को किया गिरफ्तार

Nalanda Social Media Rumors: नालंदा में पिछले कई दिनों से इंटरनेट बंद था. सामान्य स्थिति होने पर इंटरनेट बहाल कर दिया गया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर अब बदमाश सक्रिय हो गए हैं.

नालंदा: बिहारशरीफ में रामनवमी (Ram Navami) जुलूस के दौरान हुई हिंसक घटना के बाद इंटरनेट सुविधा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी. एक सप्ताह बीत जाने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा इंटरनेट (Internet) शनिवार को बहाल कर दिया गया था. इंटरनेट सेवा बहाल होते ही कुछ लोग सोशल साइट (Social Media) पर तरह-तरह की अफवाह फैलाने वाले हरकत में आ गए. सोशल मीडिया में अफवाह फैलाना शुरू कर दिया, जिसके बाद रविवार को अफवाह फैलाने वाले पांच लोगों को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी पटना की टीम के द्वारा की गई है.

गिरफ्तारी के लिए आर्थिक अपराध इकाई टीम पहुंची थी

अफवाह फैलाने वाले पांच लोगों को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से रविवार को गिरफ्तार किया गया. यह गिरफ्तारी पटना की टीम के द्वारा की गई है. रविवार को बिहारशरीफ पहुंचे आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने जिले के मानपुर थाना इलाके से एक, दीपनगर थाना इलाके से एक, लहेरी थाना इलाके से एक और दीपनगर थाना इलाके से एक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर पटना चली गई. इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. हालांकि आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने किन-किन लोगों की गिरफ्तारी की है, उनके नामों का खुलासा नहीं हो सका है.

एसपी ने दी जानकारी

वहीं, एसपी अशोक मिश्रा ने फोन पर बताया कि जिले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने रविवार को छापेमारी की है. टीम के द्वारा पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाह फैला रहे थे, इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. एसपी ने आगे कहा कि अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिले वासी अफवाह पर ध्यान नहीं दें.

बुलाई गई थी बैठक

बिहारशरीफ के टाउन हॉल में रविवार को जिला प्रशासन के द्वारा शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी. इस शांति समिति की बैठक में शहर के वार्ड पार्षद, पूर्व वार्ड पार्षद समेत जिले के कई बुद्धिजीवी शामिल हुए. वहीं, इस बैठक में डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी भी शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी, इन 20 सीटों पर अमित शाह ने झोंकी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
दशकों बाद RJD की परिषद में वापसी, मनोज झा ने किसे चेताया?
दशकों बाद RJD की परिषद में वापसी, मनोज झा ने किसे चेताया?
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'नीरज कुमार ने फंसाया'
अनंत सिंह पर RJD का रिएक्शन, नीतीश कुमार का नाम लेकर क्या बोले शक्ति यादव?
अनंत सिंह पर RJD का रिएक्शन, नीतीश कुमार का नाम लेकर क्या बोले शक्ति यादव?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Embed widget