एक्सप्लोरर

Supaul News: हर्ट हुआ ईगो तो भाई बन गया जान का दुश्मन, सुपौल में हुए सीएसपी संचालक हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Bihar Crime News: मृतक संजय यादव के लापता होने पर परिजनों ने पीपरा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बाद में संजय यादव की लाश मिली थी.

सुपौल: सीएसपी संचालक संजय यादव हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार (04 नवंबर) को खुलासा कर दिया. इसमें मुख्य आरोपित समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीपरा थाना इलाके के राजपुर गांव से 20 अक्टूबर को लापता होने के बाद संजय यादव की लाश मिली थी. इस मामले में जांच के लिए टीम का गठन किया गया था. अब इसके पीछे का जो कारण सामने आया है वो चौंकाने वाला है. चचेरे भाई ने ही ईगो हर्ट में भाई की हत्या कर दी थी.

सुपौल के एसपी शैशव यादव ने बताया कि 20 अक्टूबर को घर से लापता हो जाने के मामले में सीएसपी संचालक संजय यादव के परिजनों ने पीपरा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके आधार पर जांच चल ही रही थी कि पुलिस को गांव के ही खेत में गड्ढे से संजय यादव की लाश मिली.

दो लाख रुपये की चोरी का आरोप बना मौत का कारण

एसपी ने कहा कि पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच की तो पता चला कि 14 अगस्त 2023 को मृतक संजय यादव के घर से दो लाख रुपये की चोरी हो गई थी. संजय यादव ने अपने चचेरे भाई शिवम पर ही इसका आरोप लगा दिया. इससे शिवम को समाज में काफी कुछ सुनने को मिला था. इससे वो अंदर ही अंदर घुट रहा था, लेकिन विवाद ऊपर से शांत हो गया था.

फोन कर घर से बुलाया था, पिटाई कर की हत्या

इसी बीच मृतक संजय यादव के चचेरे भाई शिवम ने प्रिंटर खरीदने के लिए 24 हजार रुपये कर्ज लिए थे. इस पैसे को लौटाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ. इसी से गुस्से में शिवम ने अपने मित्र विकास के साथ मिलकर संजय यादव को घर से फोन कर बाहर बुलाया था. लाठी से मारकर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद बगल के खेत में गड्ढा खोदकर लाश को जमीन में दबा दिया था. पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक संजय यादव का मोबाइल और अन्य सामान आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें- Arrah Murder: आरा में दवा व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, फोन कर किसी ने बुलाया था, उप स्वास्थ्य केंद्र के पास फेंका शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget