एक्सप्लोरर

बिहार में एक सपेरे को हो गई 10 साल की सजा, भीड़ में कर दी थी ये गलती, अब कोर्ट ने सुनाया फैसला

Snake Charmer 10 Years Jail: एडीजे-14 विवेक कुमार की अदालत ने अभियुक्त मोहम्मद शमशुल को यह सजा सुनाई है. पूरा मामला बिहार के भागलपुर का है. पढ़िए पूरी खबर.

Bihar Snake Charmer News: बिहार में एक सपेरे को 10 साल की सजा हुई है. साथ ही कोर्ट की ओर से एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा भी सुनाई गई है. यह पूरा मामला बिहार के भागलपुर का है. मंगलवार (08 अक्टूबर) को एडीजे-14 विवेक कुमार की अदालत ने अभियुक्त मोहम्मद शमशुल को यह सजा सुनाई है. गैर इरादतन हत्या को लेकर यह सजा सुनाई गई है. 

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि भागलपुर के पीरपैंती अंतर्गत ओलापुर पंचायत स्थित दुलदुलिया गांव के रहने वाले एक युवक दिवाकर राम बिंद की 24 अगस्त 2011 को मौत हुई थी. इसके लिए सपेरे मोहम्मद शमशुल को आरोपी बनाया गया था. दुलदुनिया गांव में खेल दिखाते वक्त सपेरे ने युवक के गले में सांप लपेट दिया था. उसी वक्त सांप ने युवक को डस लिया था. इससे युवक की मौत हो गई थी. इस मौत के मामले में अब दोषी पाते हुए उसे दस साल की सजा सुनाई गई है.

दोनों ओर से दलील सुनने के बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

2011 से जुड़ी इस घटना को लेकर एडीजे-14 विवेक कुमार की अदालत ने मंगलवार (08 अक्टूबर) को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद गैर इरादतन हत्या में सपेरा मोहम्मद शमशुल को 10 साल की कैद और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई. सरकार की तरफ से मोहम्मद अकबर खां ने बहस में भाग लिया. सजा होने के बाद पुलिस कोर्ट से मोहम्मद शमशुल को लेकर चली गई.

अन्य लोगों की तरह दिवाकर राम बिंद भी देख रहा था खेल

2011 में हुई घटना को लेकर बताया गया कि गांव में सांप का खेल दिखाने के लिए मोहम्मद शमशुल पहुंचा था. वह बांसुरी और डमरू आदि बजाकर भीड़ जुटा रहा था. लोग खेल देखने के लिए जमा भी हो गए थे. खेल देखने के लिए अन्य लोगों की तरह स्थानीय राजेंद्र राम बिंद का बेटा दिवाकर राम बिंद भी पहुंच गया. इस बीच डमरू बजाते-बजाते सपेरे ने दिवाकर को भीड़ से हाथ पकड़ कर खींच लिया था. कुछ-कुछ कहते हुए दिवाकर के गले में सपेरे ने सांप लपेट दिया. चंद मिनट बाद ही सांप ने दिवाकर को डस लिया था जिससे युवक की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें- Banka Food Poisoning: फूड पॉइजनिंग से 5 बच्चों के साथ एक महिला की तबीयत बिगड़ी, बिहार के बांका का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supaul News: कोशी नदी में ओवरलोडिंग के चलते पलटी नाव, 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती
सुपौल: कोशी नदी में ओवरलोडिंग के चलते पलटी नाव, 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती
पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक हुआ या नहीं? चुनावी हलफनामे से हो गया बड़ा खुलासा
पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक हुआ या नहीं? चुनावी हलफनामे से हो गया बड़ा खुलासा
Bihar Politics: एमएलसी नहीं बन पाए दीपक प्रकाश, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के पास अब क्या हैं ऑप्शन?
एमएलसी नहीं बन पाए दीपक प्रकाश, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के पास अब क्या हैं ऑप्शन?
दीपक प्रकाश का क्यों कटा टिकट? BJP नेता का बड़ा दावा, 'उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी का...'
दीपक प्रकाश का क्यों कटा टिकट? BJP नेता का बड़ा दावा, 'उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी का...'

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget