एक्सप्लोरर

Siwan News: सीवान में शराब माफिया को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर हमला, थानाध्यक्ष सहित 5 पुलिसकर्मी घायल

Attack on Police in Siwan: शराब माफिया सत्येंद्र यादव उर्फ छोटन यादव और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस पर हमला किया है. रविवार की रात पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी.

सीवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के मंदिरापाली गांव में शराब माफिया को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर हमला हो गया. इस हमले में पचरुखी थानाध्यक्ष सहित पांच पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है. पुलिस थानाध्यक्ष ददन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी करने पहुंची थी. शराब माफिया सत्येंद्र यादव उर्फ छोटन यादव और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस पर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया.

इस हमले के दौरान पुलिस की गाड़ी को भी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी यह शराब माफिया पुलिस पर हमला कर चुके हैं. पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि सत्येंद्र यादव उर्फ छोटन यादव पहले से शराब के तीन मामले में अभियुक्त है. उसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मंदिरापाली पहुंची थी. इस दौरान पुलिस को देखते ही लाठी-डंडा लेकर कई लोगों ने हमला कर दिया. महिला सहित परिवार के अन्य लोग ईंट-पत्थर चलाने लगे. उनके अलावा चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं. पुलिस की जिप्सी पर भी लाठी-डंडा मारा गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: BJP को रैली से जवाब देगा महागठबंधन, ललन सिंह ने बताया क्यों बिहार आ रहे हैं अमित शाह

शराब माफिया सहित कई लोगों पर एफआईआर

थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि इसके पहले भी इसी थाने के निवर्तमान दारोगा रामप्रवेश भी छापेमारी करने गए थे तो इन लोगों ने हमला किया था. यह कोई नई बात नहीं है. कहा कि जो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं उनका इलाज चल रहा है. शराब माफिया सत्येंद्र यादव उर्फ छोटन यादव सहित कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. हमले में जो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं उनमें थानाध्यक्ष ददन सिंह, सिपाही संजीव कुमार, हवलदार सुनील कुमार, चालक कृष्णा पासवान शामिल हैं. इनका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Kartik Singh News: कार्तिक सिंह अब तक फरार, अपहरण मामले में आज फिर सुनवाई, जारी हो सकता है गैर जमानती वारंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget