एक्सप्लोरर

Kartik Singh News: कार्तिक सिंह अब तक फरार, अपहरण मामले में आज फिर सुनवाई, जारी हो सकता है गैर जमानती वारंट

Raju Singh Kidnapping Case Danapur: एक सितंबर को दानापुर कोर्ट में एडीजे-3 सत्यनारायण शिवहरे की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज की थी.

पटना: राजधानी पटना से सटे बिहटा थाने में दर्ज बिल्डर राजू सिंह (Raju Singh Patna Kidnapping Case) के अपहरण मामले में आज फिर दानापुर कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. इस केस के आरोपित और पूर्व कानून मंत्री कार्तिक सिंह (Kartik Singh) फरार हैं. एक सितंबर को दानापुर कोर्ट में एडीजे-3 (ADJ-3) सत्यनारायण शिवहरे की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज की थी. जमानती वारंट जारी किया था. हालांकि कार्तिक सिंह अब तक फरार हैं.

14 सितंबर को नहीं हो सकी थी सुनवाई

दरअसल, इस मामले में 14 सितंबर को ही दानापुर कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) अजय कुमार छुट्टी पर थे जिसके चलते यह नहीं हो सका था. नई तारीख 19 सितंबर को दी गई. आज हो सकता है कि कोर्ट पूर्व मंत्री और आरजेडी एमएलसी कार्तिक सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करे. पुलिस को अब अदालत से कार्तिक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: फोन पर प्यार, निकाह के बाद कोर्ट से दूल्हा फरार, सुनकर बेहोश हुई दुल्हन, जानें समस्तीपुर की ये लव स्टोरी

कई जगहों पर पुलिस कर चुकी है छापेमारी

बता दें कि राजू सिंह अपहरण मामले में फरार कार्तिक सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. अभी भी उनकी तलाश जारी है. पिछले दिनों जब पुलिस वारंट की तामील कराने उनके पटना और मोकामा स्थित घर पहुंची तो वे नहीं मिले. इसके बाद पुलिस ने अदालत में तामील का प्रतिवेदन वापस कर दिया. आज दोपहर तक स्थित भी स्पष्ट हो जाएगी कि कोर्ट की ओर से क्या फैसला लिया जाता है.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला 2014 का है जिसमें आरोप है कि कार्तिक समेत 17 लोगों ने बिहटा में राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह का अपहरण किया था. इस मामले में बिहटा थाने में एफआईआर दर्ज है. कार्तिक के खिलाफ वारंट भी निकला था. उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना था लेकिन 10 अगस्त को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी और कार्तिक सिंह को कानून मंत्री बना दिया गया. इसके बाद जब खबरें आईं तो आनन-फानन में मंत्री ने इस्तीफा दे दिया. इसके बाद से वह अब फरार हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान का इस्तीफा, महिला ने लगाया था रेप करने का आरोप, पार्टी का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget