एक्सप्लोरर

Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले सीतामढ़ी में गिरा मंच, सामने आया वीडियो

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने अपने भाषण के दौरान कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए. हम जनता और बिहार की तरक्की चाहते हैं. डिप्टी सीएम रहते हुए महज 17 महीने में पांच लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया.

Jan Vishwas Yatra News: बिहार के सीतामढ़ी में जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का मंच टूट गया. हालांकि उस वक्त तेजस्वी यादव मंच पर मौजूद नहीं थे. तेजस्वी यादव के वहां पहुंचने से पहले ही मंच गिर गई और अफरातफरी का माहौल बन गया. मंच जिस वक्त टूटा, उस समय कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना बोल रहे थे. मंच को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिश शुरू हुई, तब तक वो कार्यक्रम स्थल पर रथ से पहुंच गए. तेजस्वी यादव को मंच के बजाय रथ से ही भाषण देना पड़ा. इस दौरान उन्होंने कहा कि वो जनता के हक की लड़ाई के लिए यहां आए हैं.

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि यहां के लोगों के आशीर्वाद से ही 2015 और साल 2020 में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. मैं दो मुख्यमंत्री का बेटा हूं और खुद भी दो बार डिप्टी सीएम रह चुका हूं. उन्हें कुछ नहीं चाहिए. हम जनता और बिहार की तरक्की चाहते हैं. बिहार में डिप्टी सीएम रहते हुए महज 17 महीने में पांच लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया. ताकत मिलने पर कितने को नौकरी देंगे, सोचिए.

तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों गिनाई

तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि जाति आधारित गणना कराया, आरक्षण 75 फीसदी तक किया, सेविका, आशा, विकास मित्र और टोला सेवक का मानदेय बढ़ाया. 4.50 लाख शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाया. पुनौरा जानकी मंदिर के विकास को 72 करोड़ रूपये दिया था. जिले में 46 स्वास्थ्य उपकेंद्र बना है. रसलपुर में आरसीसी पुल के लिए 10 करोड़ रूपये की स्वीकृति दिलाई थी. यादव ने लोगों से पटना में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भी दिया. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब लालू प्रसाद यादव सीबीआई और ईडी से नहीं डरे तो हम उनके बेटे है, हम भी डरने वाले नहीं हैं.

'आरजेडी की लड़ाई सिर्फ बीजेपी से'

पूरे भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या उनकी पार्टी पर कोई कड़वी टिप्पणी नहीं की और स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई बीजेपी से है. नीतीश चाचा बुजुर्ग हो गए हैं. उनसे क्या लड़ा जाए, छोड़िए उनको. अब नीतीश जी से बिहार चलने वाला नहीं है. उनका कोई विजन नहीं है और न ही गठबंधन से अलग होने का कोई रीजन. वो (सीएम) थके हुए हैं. पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने रीगा चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए 51 करोड़ रूपये स्वीकृति देने की बात कही. बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर से मंगलवार (20 फरवरी) से तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा की शुरुआत हुई है.

ये भी पढ़ें: JDU के संजय झा राज्यसभा के लिए निर्वाचित, सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget