एक्सप्लोरर

शिवसेना ने नीतीश के 'सुशासन' पर उठाए सवाल, लिखा- बिहार में क्राइम के आंकड़े कोरोना से ज्यादा खतरनाक

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में नीतीश सरकार पर हमला बोला है. शिवसेना ने सामना के 'कोरोना से भी आगे क्राइम!…ये कैसा सुशासन?' नाम से लिखे संपादकीय में सीएम नीतीश को जमकर घेरा है.

मुंबई: बिहार में लगातार हो रही आपधराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. ऐसे में अब विपक्ष की महाराष्ट्र में सत्ताधारी पार्टी शिवसेना का भी साथ मिल गया है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में नीतीश सरकार पर हमला बोला है. शिवसेना ने सामना के 'कोरोना से भी आगे क्राइम!…ये कैसा सुशासन?' नाम से लिखे संपादकीय में सीएम नीतीश को जमकर घेरा है.

सामना में लिखा गया, हाल ही में एक खबर आई कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शिक्षक के 22 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पिता स्कूल गए थे और बहन मां का इलाज कराने पटना. इस बीच दबंगों ने घर में घुसकर पढ़ाई कर रहे आशुतोष को जमकर पीटा, फिर उसके हाथ-पैर व प्राइवेट पार्ट पर प्लास्टिक की रस्सी बांधकर उसे उसी के घर में लटका दिया. कुछ दिन पहले पड़ोस के किसी दबंग परिवार से शिक्षक परिवार का झगड़ा हुआ था. लिहाजा, पीड़ित परिवार का उन पर सीधा आरोप है. दंग करने वाली बात तो यह है कि मृतक आशुतोष का चचेरा भाई खुद एक आईपीएस अफसर है, तब भी दबंगों ने इस घटना को अंजाम देने से पहले खौफ नहीं खाया. मुजफ्फरनगर में ही बदमाशों ने 10वीं की एक छात्रा को कोचिंग से लौटते वक्त पिस्तौल की नोक पर हवस का शिकार बना डाला. किसी तरह लड़की ने बदमाशों के चंगुल से बचकर अपनी जान बचाई और परिजनों सहित थाने में रपट लिखाने पहुंची तो बची-खुची इज्जत पुलिसवालों के शाब्दिक बाणों से तार-तार हो गई. तमाम पीड़ितों की तरह इस पीड़िता की शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया गया.

संपादकीय में आगे लिखा गया कि बिहार में यह तस्वीर केवल मुजफ्फरपुर की नहीं है, बल्कि यही हालत बिहार में हर ओर है. फिर वो दरभंगा हो या जहानाबाद, भागलपुर हो या अररिया, सुपौल हो या पुर्णिया या फिर गोपालगंज हो या राजधानी पटना. हर जगह अपराधी बेखौफ होकर डंके की चोट पर अपराध का नंगा नाच कर रहे हैं. बिहार में हत्या, गैंगरेप, डकैती, रंगदारी, अपहरण-विवाह, छेड़खानी और दबंगई के आंकड़े यूपी से होड़ कर रहे हैं, ऐसा जनता को लगने लगा हो तो इसमें तथ्य भी हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हों या सत्ता में सहभागी भारतीय जनता पार्टी, दोनों का इस जमीनी हकीकत से कोई खास सरोकार नजर नहीं आता. दोनों दल अब भी आपसी राजनैतिक स्कोर सेटल करने में लगे हैं. कोई किसी की सियासी कटाई-छंटाई कर रहा है तो कोई ऑडियो वायरल करके दूसरे की छवि धूमिल. भाजपा एकसूत्री कार्यक्रम के तहत अपने सहयोगी दल के विधायकों को जुटाने में लगी है पर इस कवायद में वो अपने सहयोगी दलों व राज्य की जनता का विश्वास तेजी से खो रही है, ऐसा बिहार के हर नागरिक को लगने लगा है. बिहार में अराजकता की इस परिस्थिति का फायदा अपराधी और माफिया उठा रहे हैं.

सामना में लिखा गया, पुलिस के संरक्षण में संगठित अपराधों का ग्राफ तेजी से चढ़ रहा है. वहां मार-काट का रेट महामारी को भी मात दे रहा है. बिहार में हालत यह है कि यहां हर दिन औसतन 9 मर्डर और 4 रेप के मामले दर्ज हो रहे हैं. एससीआरबी यानी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि गत वर्ष सितंबर माह तक राज्य में कुल 2,406 मर्डर और 1,106 रेप की वारदातें दर्ज हो चुकी थीं. 9 महीनों में बिहार क्राइम के बढ़ते आंकड़ों से कराहता रहा और सुशासन बाबू और उनके साथी अपराध मुक्त बिहार का आभासी सपना दिखाकर चुनाव का खेल खेलते रहे. चुनाव के बाद भी क्राइम के आंकड़े चढ़ते रहे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुलिस अफसरों के साथ हाई लेवल मीटिंग से आगे कुछ नहीं कर पाए. खैर, राजनीति के चतुर खिलाड़ी नीतीश कुमार शायद अब राज्य की बदतर हो चुकी स्थिति भांप चुके हैं. इसलिए अब वे लॉ एंड ऑर्डर पर सीआईडी की नजर होने का डर पुलिस को दिखा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर प्रोटोकॉल तोड़कर पटना की सड़कों पर जनता से मेल-जोल भी बढ़ा रहे हैं.

इस मेल-जोल से नीतीश बाबू को एक फोटो अपॉर्च्यूनिटी तो मिल सकती है, पर जनता का खोया विश्वास दोबारा हासिल करने के लिए उन्हें क्राइम पर कोरोना से भी जबरदस्त वैक्सीन इस्तेमाल करनी होगी क्योंकि बिहार में कोरोना से ज्यादा क्राइम के आंकड़े खतरनाक साबित हो रहे हैं. इसलिए उन्हें समझ लेना चाहिए कि जिस भीड़ में खड़े होकर वे महिलाओं, छात्रों और बच्चों के साथ फोटो सेशन कराकर अपने राजनैतिक नुकसान की भरपाई में जुटे हैं उन्हीं की सुरक्षा व आबरू की हिफाजत नहीं कर पाए तो फिर उनके भविष्य का बटन जनता के हाथ ही होगा. बिहार खुशहाल हो और वहां कोरोना व क्राइम दोनों पर नियंत्रण का वैक्सीन हो यही आम बिहारवासी की कामना है. कामना यह भी कि बिहार में असल 'सुशासन' हो!

यह भी पढ़ें-

तेज प्रताप यादव बोले- पहले PM मोदी लगवाएं कोरोना वैक्सीन, फिर हम लगवाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget