एक्सप्लोरर

तेज प्रताप यादव बोले- पहले PM मोदी लगवाएं कोरोना वैक्सीन, फिर हम लगवाएंगे

आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने कहा कि कोरोना वैक्सीन सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगवाएं, तब हम वैक्सीन लगवाएंगे.

पटना: कोरोना महामारी जैसे संकट से जूझ रहे भारत के लिए नए साल में वैक्सीन का आना लोगों को राहत दे रहा है. भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी भी मिल चुकी है. लेकिन इसके साथ ही अब वैक्सीन को लेकर सियासत भी गर्म हो रही है. कोरोना वैक्सीन लगवाने के सवाल पर आरजेडी नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. तेजप्रताप ने कहा कि देश मे कोरोना वैक्सीन आयी है. यह अच्छी बात है कि उस वैक्सीन से लोग कोरोना जैसी महामारी से बचेंगे. तेजप्रताप ने आगे कहा कि यह वैक्सीन सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगवाएं. तब हम वैक्सीन लगवाएंगे.

कोरोना वैक्सीन को लेकर तेजप्रताप यादव के बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है. जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि तेजप्रताप यादव महाज्ञानी हैं. सब लोग जानते हैं कि उनके पास बहुत ज्ञान है. इसीलिए उन्होंने देश के वैज्ञानिकों पर सवाल खड़े कर दिए. तेजप्रताप यादव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर इस देश के विज्ञान और तकनीक का जो लम्बा सफर है उसको नकारा है. तेजप्रताप ने यह बयान दिया है कि पीएम मोदी पहले कोरोना वैक्सीन लेंगे तभी हम लेंगे.

 

यह मानवता विरोधी आचरण- जेडीयू

राजीव रंजन ने कहा कि ऐसे जिम्मेदार नेताओं के कारण ही लोगों का राजनीति पर से भरोसा उठ रहा है. यह मानवता विरोधी आचरण है. ऐसे बयान देने के लिए तेजप्रताप यादव को लोगों से माफी मांगने चाहिए.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी का कोरोना टीका नहीं लगवाएंगे और उनकी सरकार आने पर सभी को नि:शुल्क टीका लगेगा. उनके इस बयान के बाद बिहार में भी कोरोना वैक्सीन को लेकर राजनीति तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें-

गया: एबीपी की खबर का असर, नसबंदी के बाद फर्श पर सुलाई गई महिलाओं को मुहैया कराया गया बेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget