एक्सप्लोरर

Sharad Yadav Death: शरद यादव के निधन पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जताया शोक, कहा- दुख की घड़ी में परिजनों के साथ

Sharad Yadav Died: सीनियर समाजवादी नेता शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया. उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने दी. 75 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली.

Sharad Yadav Passes Away: वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शोक प्रकट किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं. कुछ कह पाने में असमर्थ हूं. उन्होंने आगे लिखा कि माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई है. दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है.

गुरुवार की शाम दिल्ली में शरद यादव का निधन हो गया. उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे 75 साल के थे.

अचेत अवस्था में पहुंचे थे अस्पताल 

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बयान जारी कर कहा कि शरद यादव को अचेत और अनुत्तरदायी अवस्था में फोर्टिस में आपात स्थिति में लाया गया था. जांच करने पर उनकी कोई पल्स या रिकॉर्डेबल ब्लड प्रेशर नहीं था. एसीएलएस प्रोटोकॉल के तहत उनका सीपीआर किया गया. सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं किया जा सका और रात 10 बजकर 19 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं. 

मधेपुरा सीट से पहुंचे थे लोकसभा

बता दें कि शरद यादव बिहार के मधेपुरा संसदीय सीट पर चुनाव लड़ कर लोकसभा पहुंचे थे, वे यहां से 1996,1999 और 2009 में भी चुने गये. 1999 में शरद ने लालू प्रसाद को करीब 30 हजार वोटों से हराया था. 1998 व 2004 में लालू प्रसाद ने उन्हें हरा दिया था. वहीं, शरद यादव की तबीयत काफी समय से खराब थी. शरद यादव दिल्ली में रह रहे थे. कुछ दिन पहले सरकारी बंगला को लेकर भी सुर्खियों में आ गए थे.

ये भी पढ़ें: 'अज्ञानी शिक्षामंत्री, नीतीश कुमार बने धृतराष्ट्र', रामचरित मानस वाले बयान पर भड़के अश्विनी चौबे, बोले- तुरंत हो इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget