एक्सप्लोरर

Bihar News: सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की अटकलें बकवास, केंद्र का ऐसा कोई इरादा नहीं- शाहनवाज हुसैन

बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ये सब बातें बकवास हैं और इनका मकसद भ्रम फैलाना है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और बीजेपी का ऐसा कोई इरादा नहीं है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 23 और 24 सितंबर को दो दिनों के सीमांचल दौरे पर रहेंगे. इससे पहले सीमांचल को यूनियन टेरिटरी में तब्दील किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन अटकलों को बीजेपी के सीनियर नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने कोरी बकवास बताया और कहा कि इसके पीछे मकसद भ्रम फैलाना है.

केंद्र सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं- शाहनवाज हुसैन

बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा कि ये पूरी तरह से निराधार बातें हैं कि सीमावर्ती इलाके में अलग केंद्र शाषित प्रदेश बनेगा. उन्होंने कहा कि न तो बीजेपी का और न ही केंद्र सरकार का ऐसा कोई इरादा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें सिर्फ दुष्प्रचार है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाके में हमारा संगठन बहुत पुराना है और उसको और मजबूत करना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि हमने बिहार के लिए मिशन 40 का लक्ष्य रखा है.

शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि सीमांचल का इलाका बीजेपी का गढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे से न सिर्फ यहां पार्टी को मजबूती मिलेगी बल्कि सीमावर्ती इलाके मजबूत और सक्षम भी होंगे. उऩ्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश के गृह मंत्री सीमांचल इलाके में दो दिन रहने वाले हैं. इससे पूरे इलाके में गजब का उत्साह है.

Watch: शख्स को छुड़ाने के लिए पीरबहोर थाना पहुंचा गया RJD नेता का बेटा, DSP से बदसलूकी, कहा- अभी तुरंत छोड़िए

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और साथ ही स्थानीय लोग भी उनके जोरदार स्वागत की तैयारी में हैं. अमित शाह के बिहार दौरे पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सीमांचल का क्षेत्र चिकन नेक के भी नजदीक है. उधर नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार का बॉर्डर उस इलाके से नजदीक है. वो देश के गृह मंत्री हैं लिहाजा वहां के अधिकारियों की भी बैठक करने वाले हैं और पूर्णियां में अमित शाह की बड़ी रैली भी होगी.

शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि पहले हम पूर्णियां, कटिहार, किशनगंज और अररिया जीत चुके हैं. इसलिए गृह मंत्री इलाके के कार्यकर्ताओं के साथ भी अलग-अलग बैठकें करेंगे और वहां के अधिकारियों से बात कर सीमा कैसे मजबूत हो, इसकी भी चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि अमित शाह के दौरे से सीमावर्ती क्षेत्र मजबूत होगा.

नीतीश कुमार के आरोप पर क्या बोले?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से अमित शाह के बिहार दौरे पर दिए गए बयान और बीजेपी पर देश को बांटने की राजनीति करने के आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि हम लोग ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ वाले लोग हैं . किसी को बांटने का कोई सवाल नहीं है.

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 2014 में हमने मिशन 272 प्लस कहा था, उस वक्त लोगों ने मजाक उड़ाया लेकिन हम 275 सीटें जीते थे. 2019 में मिशन 300 प्लस कहा था, हमें 303 सीटें मिलीं. इस बार मिशन 400 का लक्ष्य है. हमें उम्मीद है कि जितना मांगते हैं, उससे ज्यादा ही जनता देती है. उन्होंने कहा कि इस बार भी बिहार में मिशन 40 का लक्ष्य है. हर पार्टी अपना दावा कर रही है, हम भी कर रहे हैं. जिन्हें यकीन नहीं है वो 2014 याद करें, अगर यकीन नहीं है तो 2019 याद करें . फिर भी यकीन न हो तो हम 2024 में यकीन दिलाएंगे.

Bihar Municipal Election 2022: बिहार नगर निकाय चुनाव का हो गया एलान, यहां देखें तारीख और सारी जानकारी एक साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget