एक्सप्लोरर

Bihar Municipal Election 2022: बिहार नगर निकाय चुनाव का हो गया एलान, यहां देखें तारीख और सारी जानकारी एक साथ

Bihar News: दो चरण में नगर पालिका का चुनाव होगा. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर इसके बारे में पूरी जानकारी दी.

पटना: बिहार राज निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार को बिहार राज्य नगर पालिका आम निर्वाचन चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी कर दी गई. निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर इसके बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दो चरण में नगर पालिका का चुनाव होगा. पहले चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 12 अक्टूबर को की जाएगी. वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 22 अक्टूबर को होगी.

निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि कुछ जगहों पर तीसरे चरण में भी मतदान होगा लेकिन अभी उसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है. प्रथम चरण में कहीं नगर निगम का चुनाव नहीं होगा. प्रथम चरण में 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत में मतदान होगा. नामांकन करने की तारीख 10 से 19 सितंबर तक है. वहीं समीक्षा की तिथि 20 से 21 सितंबर तक है. नाम वापसी का अंतिम तिथि 22 से 24 सितंबर तक है. चुनाव चिह्न लेने की तिथि 25 सितंबर है. इसके लिए समय सुबह सात बजे से शाम पांच तक रखा गया है.

यह भी पढ़ें- 67th BPSC PT Exam Date Changed: 67वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन लिया जाएगा एग्जाम

दूसरे चरण की जानकारी देखें

दूसरे चरण की बात करें तो इसमें 17 नगर निगम, दो नगर परिषद और 49 नगर पंचायत में मतदान होगा. दूसरे चरण में नामांकन करने की तारीख 16 से 24 सितंबर तक है. समीक्षा की तिथि 25 से 26 सितंबर तक है. वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 से 29 सितंबर है. चुनाव चिह्न 30 सितंबर को मिलेगा. दूसरे चरण के मतदान का समय भी सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक रहेगा.

बिहार के कुल 224 नगर पालिका में चुनाव होना है. इसमें नगर निगम 17, नगर परिषद 70, नगर पंचायत 137 है जहां चुनाव होगा. कुल मतदाताओं की संख्या 11,452,759 है. पुरुष मतदाता 6,017,882 हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 5,434,455 है. इसके अलावा अन्य मतदाता हैं.

प्रथम चरण में मतदान केंद्रों की संख्या 6,965 है जबकि मतदान भवनों की संख्या 3,645 है. दूसरे चरण के मतदान केंद्रों की संख्या 7,084 है जबकि मतदान भवनों की संख्या 2,230 है. पूरे नगर पालिका चुनाव में 14,049 मतदान केंद्र बनाया गया है जिनके लिए 5,875 भवन तैयार किए गए है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जीतन राम मांझी की 'भविष्यवाणी', देश के अगले प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री का नाम बताया

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget