एक्सप्लोरर

ठंड के कारण पटना में बच्चों की छुट्टियां बढ़ीं, आठवीं क्लास तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद

Schools Closed: 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड थोड़ी कम हो जाएगी, तब गुरुवार 16 जनवरी से सभी स्कूलों में पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी.

Schools Closed In Patna: ठंड के कारण पटना में स्कूलों की छुट्टियां और आगे बढ़ा दी गईं हैं. अब आठवीं क्लास तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे. पटना डीएम ने इसे लेकर रविवार को आदेश जारी कर दिया है. वहीं आठवीं क्लास से ऊपर के स्कूल सुबह 9:00 बजे से 3:30 के बीच पहले की तरह ही संचालित होंगे. 

8वीं तक की कक्षाएं 15 जनवरी तक बंद

पटना के जिलाधिकारी के जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी निजी स्कूल, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित 8वीं तक की कक्षाएं 15 जनवरी तक बंद रहेंगी, जबकि 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद और दोपहर 3:30 बजे से पहले ही संचालित होंगी. स्कूल प्रबंधन को इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को निर्धारित करने का आदेश दिया गया है. वहीं, प्री-बोर्ड या बोर्ड परीक्षाओं के लिए आयोजित विशेष कक्षाओं या परीक्षाओं को इससे छूट दी गई है. 

इससे पहले राजधानी पटना में ठंड को लेकर रविवार 11 जनवरी तक सभी स्कूल बंद किए गए थे, लेकिन रविवार को पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कक्षा आठ तक की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ाने का फैसला लिया और बच्चों को बड़ी राहत दी है. दरअसल 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी है. इसलिए 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड थोड़ी कम हो जाएगी, तब गुरुवार 16 जनवरी से सभी स्कूलों में पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी.

तमाम जिलों में ठंड काफी बढ़ी

वहीं बिहार के अन्य जिलों में भी 11 जनवरी तक स्कूल बंद थे, इसके आगे जिलों के स्कूलों को बंद करने के कोई आदेश खबर लिखे जाने तक नहीं आए हैं. हालांकि पटना डीएम के आदेश के बाद दूसरे जिलों से भी इसी तरह के आदेश जारी हो सकते हैं, क्योंकि तमाम जिलों में ठंड काफी बढ़ी और और शीतलहर भी चल रही है. कई जगहों पर रविवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो गया. ऐसे में बच्चों की सेहत को देखते हुए अन्य जिलों में भी स्कूल बंद करने का फैसला लिया जा सकता है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: साइबर क्राइम का अड्डा बना नवादा, फ्लिपकार्ट और धनी फाइनेंस के नाम पर होती थी ठगी, 8 शातिर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget