एक्सप्लोरर

Bihar News: सारण में आईडीबीआई बैंक से लूटे गए नौ लाख रुपये बरामद, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

Saran News: सारण जिले के सोनपुर में आईडीबीआई बैंक में हुई लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

Bihar News: बिहार के सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को आईडीबीआई बैंक में धावा बोलकर 19 लाख रुपये लूट मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने लूट के नौ लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से लूट के नौ लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि घटना के बाद से पुलिस ने टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी शुरू कर दी थी.

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मधुबनी जिला निवासी रमेश चौधरी, सोनपुर निवासी देवानंद राय, धीरज कुमार, चुन्नू कुमार और गोलू कुमार के रूप में की गई है. रमेश के पास से एक लाख रुपये तथा देवानन्द के पास से 8.31 लाख रुपये बरामद किए गए. धीरज, गोलू और चुन्नू के पास से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक अपाची मोटरसाइकिल, एक स्विफ्ट कार, छह मोबाइल फोन और घटना के समय अपराधकर्मियों द्वारा पहना गया नकाब भी जब्त किया गया है.

सोनपुर में हुई थी लूट की घटना

बता दें कि बुधवार को सोनपुर के गोला बाजार स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा में अपराधियों ने धावा बोलकर 19 लाख रुपये से अधिक की राशि लूट ली थी. बैंक के कैश काउंटर से 17 लाख 25 हजार और दो लाख 50 हजार रुपये ग्राहक से लूटे गए थे. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दी थी. टेक्नोलॉजी की मदद से पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था.

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: 'हरा गमछा जो है...', रीतलाल यादव के भाई पर लगे आरोप पर बीजेपी की आई तीखी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget