एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मांझी प्रकरण पर CM को संतोष कुमार सुमन ने खूब सुनाया, कहा- नीतीश कुमार मानसिक संतुलन खो चुके हैं

Santosh Kumar Suman Statement: 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पार्टी और विचारधारा अलग अलग हो सकती है.

गया: 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन (Santosh Kumar Suman) ने शनिवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) और नीतीश कुमार के बीच काफी अच्छे संबंध थे. चूंकि पार्टी और विचारधारा अलग अलग हो सकती लेकिन व्यक्तिगत संबंध होता है. आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए जो बिल आया था उसका सभी पार्टियों ने समर्थन किया था. उसी पर जीतन राम मांझी अगर कोई बात बोल रहे हैं यह संवैधानिक अधिकार भी है. एससी-एसटी के हित में कोई बात को रख रहे थे. नीतीश कुमार को अच्छी नहीं लगी.

सीएम नीतीश कुमार को नहीं बोलनी चाहिए था, लेकिन आवाज को दबाने के लिए चिल्लाना, अपशब्द का प्रयोग करते हुए तुम ताड़क पर उतर जाना. गरीब और दलितों को गाली देने लगना, तुम तो दलित हो, तुमको तो कुछ बुझाता नहीं है, मूर्ख हो, बैठ जाओ. इससे लगा कि नीतीश कुमार मानसिक संतुलन खो चुके हैं.

ऐसे लोगों को सत्ता के शीर्ष से हटा देना चाहिए- संतोष कुमार सुमन 

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पहले महिलाओं पर फिर अशोक चौधरी के पिता के पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि न करके किसी और पर कर देना. इस तरह की हरकत नीतीश कुमार कर रहे हैं. इस देश, राज्य के लिए यह सही नहीं है. इनकी हाथो में राज्य की सत्ता सुरक्षित नहीं है. यह लड़ाई सिर्फ जीतन राम मांझी की नहीं बल्कि पूरे गरीबों और दलितों की लड़ाई है. ऐसे लोगों को सत्ता के शीर्ष से हटा देना चाहिए. बिहार की भलाई के लिए, देश में जो बदनामी हो रही है. डिप्रेशन में रहने पर आगे कोई व्यक्ति का संतुलन बिगड़ जाए तो वैसे व्यक्ति को सत्ता पर रहने का अधिकार नहीं है. हर व्यक्ति जो चाहता है वह नहीं मिलता है. हम भी कुछ राजनीति में चाहते हैं और नहीं मिला तो इसका यह मतलब नहीं कि हम दूसरे तरह का व्यवहार करने लगे. अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए. सही समय का इंतजार करना चाहिए. 

'राज्यपाल से मांग करते हैं कि एक उनका मेडिकल बुलेटिन देखना चाहिए'

'हम' प्रमुख ने कहा कि किसी को गाली देकर आप सत्ता में नहीं आ सकते हैं, जो आपका समय था वह बीत चुका है. 18 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं. जनता ने बहुत आशीर्वाद दिया. पलटू राम के नाम से जाने जाते हैं कभी उधर कभी इधर जाकर सीएम बनते हैं और सीएम बने रहने की इच्छा रखते हैं और कहते है जबरदस्ती बना दिया गया है. जबरदस्ती बना दिया तो आप सही है और नीतीश कुमार के बुरे वक्त में जब जीतन राम मांझी को सीएम बना दिए तो अब कह रहे है की हमने गलती कर दी तो बीजेपी भी कह सकती है कि हमने नीतीश कुमार को सीएम बनाकर गलती कर दी. संविधान में है कि अगर कोई व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ जाए तो बर्खास्त कर देना चाहिए, हटा देना चाहिए तो इसलिए राज्यपाल से मांग करते हैं कि एक उनका मेडिकल बुलेटिन देखना चाहिए और वाकई में उनको कोई समस्या है तो राज्य हित में उनके उपर कार्रवाई कर हटाया जाए ताकि राज्य और देश सुरक्षित रहे.

नीतीश पर साधा निशाना

'हम' नेता ने कहा कि नीतीश कुमार को देख कर लग रहा है कि उनके ऊपर कुछ परेशानी है. बिगड़े स्वास्थ्य के कारण हो सकता है कि वह प्रेशर को झेल नहीं पा रहा हैं तो इस परेशानी को देखते हुए किसी दूसरे को सीएम बनाना चाहिए. वह अगर बीमार हैं तो पूरा राज्य बीमार हो सकता है. राज्य और देश के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Watch: नीतीश ने किया जीतन राम मांझी का 'अपमान' तो PM मोदी ने CM को खूब सुनाया, HAM नेता भी सुनकर हुए 'गदगद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget