एक्सप्लोरर

Watch: नीतीश ने किया जीतन राम मांझी का 'अपमान' तो PM मोदी ने CM को खूब सुनाया, HAM नेता भी सुनकर हुए 'गदगद'

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिकंदराबाद में शनिवार को एक सभा को संबोधित कर रहे थे. वहीं उन्होंने नीतीश कुमार और कांग्रेस को लेकर बयान दिया है.

पटना: विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी (Jitan Ram Manjhi) पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अमर्यादित टिप्पणी की थी. जीतन राम मांझी को तुम-ताम करते हुए नीतीश कुमार ने यहां तक कह दिया था कि, "मूर्खता थी कि इसको सीएम बना दिया". अब शनिवार (11 नवंबर) को सिकंदराबाद (तेलंगाना) में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर खूब हमला बोला.

नरेंद्र मोदी ने कहा, "दो दिन पहले बिहार में हमने देखा है कि विधानसभा में सदन के अंदर एक और दलित नेता, एक पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान किया गया है. जीतन राम मांझी जो दलितों में भी अति दलित हैं, जिन्होंने अपने जीवन में बहुत ही संघर्ष किया है. उनको बिहार के सीएम ने बुरी तरह अपमानित किया. जीतन बाबू को जताने की कोशिश की गई कि वो सीएम पद के योग्य नहीं थे. ये अहंकार की भावना, दलितों के अपमान की भावना कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पहचान है."

पीएम मोदी का जीतन राम मांझी ने जताया आभार

उधर पीएम मोदी के बयान पर जीतन राम मांझी ने आभार जताया है. शनिवार की शाम एक्स पर मांझी ने लिखा- "धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी. आपके स्नेह और अपनापन ने हमेशा मुझे शक्ति दी है. दलितों/वंचितों के प्रति आपकी निष्ठा अद्वितीय है, आपका स्नेह मुझपर और समस्त दलितों/वंचितों पर हमेशा बना रहे."

पीएम मोदी पर जेडीयू ने किया पलटवार

सीएम नीतीश को लेकर की गई पीएम मोदी की टिप्पणी पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय गणना हुई. आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश की गई. इसको रोकने की कोशिश बीजेपी की ओर से की गई थी. नीतीश कुमार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया. बीजेपी डरी हुई है.

यह भी कहा कि पीएम मोदी अगर दलित हितैषी हैं, दलितों की चिंता है तो राष्ट्रीय स्तर पर दलितों की संख्या के हिसाब से उनके आरक्षण का दायरा बढ़ाएं. जातीय गणना कराएं. अगर आप दलित प्रेमी हैं तो क्यों नहीं रामनाथ कोविंद से नए संसद भवन का उद्घाटन कराया? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आपने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में नहीं बुलाया.

आरजेडी ने भी दी प्रतिक्रिया

उधर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि पीएम मोदी जीतन राम मांझी के लिए बहुत प्रेम दिखा रहे हैं. पीएम को ये नहीं पता क्या कि मांझी को नीतीश ने मुख्यमंत्री बनाया था? पीएम मोदी यह भूल गए कि मधुबनी के एक मंदिर में जीतन राम मांझी गए थे तो उनके मंदिर से जाने के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं में मंदिर को धोया था. मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता ने दलितों पर पेशाब किया था. क्या यह पीएम को याद नहीं? बीजेपी के लोग दलित प्रेमी कब से हो गए? 

यह भी पढ़ें- बिहार में आरक्षण की पिच पर शुरू हुआ 'खेल' तो कौन मारेगा चौका-छक्का? हैरान करने वाली है Expert की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget