एक्सप्लोरर

VIDEO: 'सच में जीत चाहिए तो नीतीश चाहिए...', दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक, पटना में पोस्टर वार

I.N.D.I.A Alliance Meeting in Delhi: बैठक से पहले बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर जोर दिया जा रहा है. पोस्टर के जरिए सीएम को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग हो रही है.

पटना: एक तरफ मंगलवार (19 दिसंबर) को दिल्ली में इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) की चौथी बैठक हो रही है तो वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना में पोस्टर वार शुरू हो गया है. विपक्षी पार्टियों की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा दोनों तय होने वाली है.

इस बैठक में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. अब बैठक से पहले बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर जोर दिया जा रहा है. नीतीश कुमार को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने के लिए प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है. मोटे-मोटे अक्षर में लिखा गया है "अगर सच में जीत चाहिए, तो फिर, एक निश्चय, एक नीतीश चाहिए". पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक सभा में भाषण देते हुए तस्वीर लगाई गई है.

'हाटे बाजार... नीतीश कुमार'

जेडीयू कार्यालय के बाहर एक और बड़ा पोस्टर लगा है. इसमें नीतीश कुमार को 2024 में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाने की मांग की गई है. बड़े पोस्टर में लिखा गया है "हाटे बाजारे, नीतीश कुमार, 2024 देश मांगे नीतीश". पोस्टर में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, अशोक चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर लगी है. पोस्टर के जरिए संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में आगे करना चाहिए.

कुछ ही देर में हटाया गया पोस्टर

हालांकि यह पोस्टर कार्यकर्ताओं की ओर से लगाया गया था. कुछ ही देर तक यह पोस्टर लगा रहा. लगभग 1 घंटे के बाद नगर निगम की ओर से सभी पोस्टरों को हटा दिया गया है. हालांकि आरजेडी ने इस पोस्टर को देखकर इसे कार्यकर्ताओं का उत्साह बताया है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हर बिहारी चाहता है कि नीतीश कुमार पीएम बनें. एक बिहारी होने के नाते हम चाहते हैं कि नीतीश पीएम बनें. नीतीश कुमार लोकप्रिय और अनुभवी नेता हैं. पोस्टर हर एक राजनीतिक दल लगाता है. यह कार्यकर्ताओं का अपने नेता के प्रति उत्साह होता है.

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A Alliance Meeting: दिल्ली में आज इंडी गठबंधन की बैठक, सीट शेयरिंग पर प्लान बनाकर गए हैं लालू-नीतीश?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget