एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने बताया लालू यादव और PM मोदी में क्या है फर्क, तेजस्वी पर ली चुटकी

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी पत्रकारों से बात कर रहे थे. तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव को सिर्फ अपना परिवार दिखता है. यह दिखता है कि लालू यादव को सिर्फ अपनी चिंता है.

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने मंगलवार (05 मार्च) को पत्रकारों को दिए बयान में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और पीएम मोदी (PM Modi) के बीच क्या फर्क है यह बताया है. उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर चुटकी भी ली.

सम्राट चौधरी ने कहा, "मैं हूं या पूरा भारतीय जनता पार्टी का परिवार हो, देश के एक-एक गरीब का परिवार, एक-एक नौजवान सब मोदी जी का परिवार है. लालू यादव को सिर्फ अपना परिवार दिखता है. यह दिखता है कि लालू यादव को सिर्फ अपनी चिंता है. अपनी पत्नी और बेटा-बेटी की चिंता है. नरेंद्र मोदी को पूरे देश की चिंता है. नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है. यही फर्क है एक व्यक्तिवादी पार्टी में और एक तरफ पूरे समाज को जोड़ने वाले नेता नरेंद्र मोदी में."

'बच्चे पर बहुत बयान क्या देना...'

एक सवाल के जवाब में सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा. कहा कि वह तो बच्चे हैं. बच्चे पर बहुत बयान क्या देना है. जितनी उनकी उम्र नहीं है उससे ज्यादा सदन में रह लिया. इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा है कि सम्राट चौधरी पांच पार्टी बदलकर आए हैं. इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि उनको गिनती नहीं पता है. इसलिए न कहा कि बच्चे को अब गिनती भी सिखानी पड़ेगी.

डीएमके नेता ने कहा है कि वो लोग भारत माता की जय नहीं मानते हैं. इंडिया को देश नहीं मानते हैं. इस पर सम्राट चौधरी ने कहा, "ये लोग मानसिक रूप से बीमार हैं. गठबंधन के लोगों को सिर्फ मैं से मतलब है. किसी को अपने परिवार के लिए 2 जी चाहिए, यानी दो जेनरेशन की पॉलिटिक्स चाहिए. जिन तमिलनाडु वालों की आप बात कर रहे हैं वो 3 जी यानी तीन जेनरेशन वाले हैं. कांग्रेस पार्टी चार जेनरेशन की गुलामी खट रही है. भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है कि मेहनत करनी पड़ेगी. परिवार के सदस्य भी होंगे तो पार्टी के लिए मेहनत करेंगे तभी आगे बढ़ेंगे."

यह भी पढ़ें- MLC Election 2024: नीतीश कुमार ने दाखिला किया नामांकन, खालिद अनवर और संतोष मांझी ने भी भरा पर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget