एक्सप्लोरर

MLC Election 2024: नीतीश कुमार ने दाखिला किया नामांकन, खालिद अनवर और संतोष मांझी ने भी भरा पर्चा

MLC Election: विधायकों के मौजूदा संख्या बल के मुताबिक एनडीए से छह और महागठबंधन से पांच उम्मीदवार परिषद में चुने जा सकते हैं. निर्विरोध चुने जाने पर वोटिंग की नौबत नहीं आएगी.

पटना: बिहार विधान परिषद की 11 सीटें खाली हो रही हैं. 21 मार्च को इन 11 सीटों के लिए चुनाव होगा. मंगलावर (05 मार्च) को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने नामांकन दाखिल किया. उनके साथ खालिद अनवर और संतोष मांझी ने भी पर्चा भरा. एनडीए से बीजेपी के तीन उम्मीदवारों का नामांकन होना अभी बाकी है. उम्मीदवारों का एलान अभी नहीं हुआ है.

नामांकन दाखिल करने के बाद खालिद अनवर ने कहा, "अपने नेता नीतीश को धन्यवाद देता हूं. लगातार दूसरी बार मुझे विधान परिषद भेजा जा रहा है. नीतीश सभी वर्गों के साथ न्याय करते हैं. सभी को साथ लेकर चलते हैं. बिहार में वोटिंग की परंपरा रही नहीं है. मुझे लगता है कि सभी का निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा."

संतोष सुमन ने एनडीए को दिया धन्यवाद

वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष मांझी ने कहा कि एनडीए के सहयोगी दलों को वह धन्यवाद देते हैं. दोबारा वे विधान परिषद जा रहे हैं. कहा, "हमको विधान परिषद भेजना हमारी पार्टी का निर्णय है. हमारी पार्टी एनडीए में लोकसभा चुनाव लड़ेगी. जल्द सीट बंटवारा भी हो जाएगा. हमारी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव इस पर बात हो रही है." बता दें कि संतोष मांझी के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन फिर से एमएलसी फिर से बनने जा रहे हैं. मंत्री भी हैं.

नहीं आएगी वोटिंग की नौबत

विधायकों के मौजूदा संख्या बल के मुताबिक एनडीए से छह और महागठबंधन के पांच उम्मीदवार परिषद में चुने जा सकते हैं. निर्विरोध चुने जाने पर वोटिंग की नौबत नहीं आएगी. विधान परिषद की एक सीट के लिए 21 विधायकों की जरूरत है. बिहार विधान परिषद की जिन 11 सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव होना है उसमें फिलहाल एनडीए के पास आठ सीटें हैं. महागठबंधन के पास तीन है. 11 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे.

कौन-कौन सी सीटें हो रहीं खाली?

जो सीटें खाली हो रही हैं उनमें बीजेपी से मंगल पांडेय, शाहनवाज हुसैन और संजय पासवान हैं. जेडीयू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय झा, रामेश्वर महतो और खालिद अनवर की सीट खाली हो रही है. आरजेडी से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और रामचंद्र पूर्वे की सीट खाली हो रही है. कांग्रेस से प्रेमचंद्र मिश्रा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष सुमन की एक-एक सीट खाली हो रही है.

यह भी पढ़ें- Watch: 'मोदी का परिवार' कैंपेन को मिला JDU का साथ, CM नीतीश कुमार ने लालू यादव को कैसे घेरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget