एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'मुख्यमंत्री का महागठबंधन में कुछ नहीं चल रहा', सम्राट चौधरी बोले- नीतीश मुक्त बनाएंगे बिहार

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ और सिर्फ कठपुतली के मुख्यमंत्री रह गए हैं. इससे ज्यादा कोई रोल नहीं है.

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने कहा कि पार्टी दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है. 2024 में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में ये जितने महागठबंधन-ठगबंधन के लोग हैं इनको पूरी तरह बिहार की जनता साफ करेगी. सोमवार (19 जून) को सम्राट चौधरी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. अटल सभागार में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. समारोह सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शीला सिंह कुशवाहा, कुंतल कृष्ण समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई.

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह से कल (रविवार, 18 जून) कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार होगा. इसका मतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अब महागठबंधन में कुछ नहीं चल रहा है. नीतीश कुमार पहले तो बिहार की राजनीत से अप्रासंगिक हो गए थे अब ये लग रहा है कि अब उनकी बात सरकार में भी नहीं सुनी जा रही है. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहारी अस्मिता के लिए हम नीतीश मुक्त बिहार बनाएंगे.

'कांग्रेस की गोद में बैठकर खेल रहे हैं'

बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ और सिर्फ कठपुतली के मुख्यमंत्री रह गए हैं. इससे ज्यादा कोई रोल नहीं है. बिहार की एक-एक जनता चाहती है कि बदलाव हो. नीतीश मुक्त बिहार बने. सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस आपातकाल में कांग्रेस ने लाठियां चलाकर बिहार के समाजवादियों को राजनीतिक तौर पर जन्म दिया हो वही लाठी खाने वाले नेता आज कांग्रेस की गोद में खेल रहे हैं. 1974 के आंदोलन के तमाम नेता चाहे वो लालू हों या नीतीश कुमार हों, ये सारे लोग आज कांग्रेस की गोद में खेलने का काम कर रहे हैं.

'2024 में हाफ और 2025 में जेडीयू साफ'

सम्राट ने कहा कि जिस तरह 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी उसी तरह बिहार में भी 2025 में बनेगी. बीजेपी ने बिहार में कई लोगों को मुख्यमंत्री बनाया. कर्पूरी ठाकुर को दो बार बीजेपी और जनसंघ के लोगों ने मुख्यमंत्री बनाया. लालू प्रसाद यादव को 39 विधायकों का समर्थन देकर उन्हें विधायक बनाया. नीतीश कुमार को पांच बार मुख्यमंत्री बनाया. सम्राट ने बीजेपी में कई लोगों ने ज्वाइन करने पर बधाई दी. अंत में उन्होंने कहा कि 2024 में जेडीयू हाफ हो और 2025 में पूरी तरह साफ हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: विपक्ष के नेता 3-3 महीने के लिए बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री? जानें 23 जून की बैठक पर क्या बोले सम्राट चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget