एक्सप्लोरर

सम्राट ने नीतीश की 'गजनी' से तुलना की, कहा- गुंडे जेल नहीं तो मिट्टी के अंदर जाएंगे, RCP का बड़ा दावा

Bihar Politics: बुधवार को अलीनगर में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि हमें विकास भी करना है और कानून का राज भी स्थापित करना है.

दरभंगा: बिहार बीजेपी (Bihar BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने बुधवार (24 मई) को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर बोला. जिले के अलीनगर में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें सम्राट चौधरी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह (RCP Singh) भी पहुंचे थे. नरमा हाई स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि हमें विकास भी करना है और कानून का राज भी स्थापित करना है.

सभा में मौजूद जनता से सम्राट चौधरी ने जब पूछा कि गुंडों को कहां जाना है? जनता की ओर से जवाब मिला जेल के अंदर. सम्राट चौधरी ने कहा कि गुंडे जेल नहीं तो मिट्टी के अंदर जाएंगे. उन्होंने सीएम पर हमला करते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं? जितने भी अपराधी हैं उन्हें जेल से बाहर ला रहे हैं, इसलिए चिंता करनी है कि बिहार कहां जा रहा है.

सम्राट ने नीतीश की 'गजनी' से तुलना की, कहा- गुंडे जेल नहीं तो मिट्टी के अंदर जाएंगे, RCP का बड़ा दावा

सम्राट बोले- गजनी फिल्म आप लोग देखे हैं न?

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने सभा में आगे कहा कि बिहार में 33 वर्षों तक नीतीश-लालू ने राज किया. इसके बाद भी बिहार कहां है? सम्राट चौधरी ने लोगों से पूछा कि गजनी फिल्म देखें हैं न आप लोग? उसके हीरो को क्या होता है. मेमोरी लॉस. बीच-बीच में याददाश्त भूल जाता है. आज कल हमलोगों के मुख्यमंत्री का भी मेमोरी लॉस हो गया है. तंज कसते हुए सम्राट ने कहा- "नीतीश बाबू आप बूढ़े हो गए हैं. आपकी याददाश्त गायब हो गई है. मंच पर बैठे हैं हुकुमदेव बाबू, आपसे बड़े हैं. इनकी याददाश्त नहीं जा रही है. आपकी इसलिए जा रही है क्योंकि आपने जॉर्ज साहब के साथ पाप किया है." सम्राट ने कहा कि जॉर्ज साहब की आत्मा उनके शरीर में घुस गई है, इसलिए उनकी याददाश्त गायब हो गई है.

आरसीपी सिंह का ललन सिंह पर हमला

मौके पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम पर तंज कसा. कहा कि पीएम विदेश जाते हैं तो दूसरे देश के प्रधानमंत्री उनका ऑटोग्राफ लेते हैं, लेकिन बिहार के सीएम कोलकाता और ओडिशा का चक्कर लगा रहे हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मीट चावल की पार्टी दे रहे हैं. 2020 में नीतीश कुमार ने कहा था ये मेरा अंतिम चुनाव है. इस बार चुनाव में जाएंगे तो जनता उनसे ये पूछेगी कि आपने तो कहा था कि आपका अंतिम चुनाव था. आरसीपी सिंह ने कहा कि महागठबंधन का दावा है कि उनके पास सात दलों का समर्थन है, लेकिन बहुत जल्द देखिए उनके खेमे के कई नेता बीजेपी में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- New Parliament Building: RJD-JDU के विरोध पर बीजेपी का हमला, विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष को दे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget