एक्सप्लोरर

New Parliament Building: RJD-JDU के विरोध पर बीजेपी का हमला, विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष को दे दिया जवाब

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को बयान जारी कर विपक्ष को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष अभी भी गुलाम भारत की जकड़ से बाहर नहीं निकल पा रहा है.

पटना: 28 मई 2023 को दिल्ली में देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया जाएगा. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा होना है. अब इसको लेकर विपक्षी नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है. विपक्ष ने 2020 में संसद भवन के शिलान्यास के दौरान के समय भी विरोध किया था. बिहार में जेडीयू और आरजेडी ने भी विरोध जताया है. इस विरोध पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष अभी भी गुलाम भारत की जकड़ से बाहर नहीं निकल पा रहा है. ये अंग्रेजों के गुलाम होने की मानसिकता के शिकार बने हुए हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध और बहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण है. यह संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है. विपक्ष अभी भी गुलाम भारत की जकड़ से नहीं निकल पा रहा है. ये लोग अति पिछड़ा समाज के बेटे को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. समय के साथ बदलाव और विकास देश की जरूरत है. ये लोग इसमें बाधा उत्पन्न करने का एक भी मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं.

नाटक करना बंद करे विपक्ष: विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपमान करने का इनका एजेंडा इस तरह है कि ये लोग अपने देश विरोधी ताकतों से मदद लेने में भी नहीं चूक रहे हैं. राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सबकी अपनी जिम्मेदारी है. उनके नाम पर विपक्ष के लोग राजनीति और नाटक करना बंद करें. 21वीं सदी के भारत के इस क्षण का गवाह बनना बनना चाहिए. राष्ट्र प्रथम का भाव मन में रखना चाहिए.

बिहार में जेडीयू-आरजेडी ने किया है विरोध

संसद भवन के होने वाले उद्घाटन को लेकर बिहार में जेडीयू और आरजेडी ने विरोध जताया है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा किए जाने वाले संसद भवन के उद्घाटन का आरजेडी बायकॉट करेगी. इसका हम सभी विपक्ष के लोग विरोध कर रहे हैं. इसका उद्घाटन राष्ट्रपति के द्वारा होना चाहिए. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि संसद भवन के उद्घाटन के नाम पर पुरखों का अपमान किया जा रहा है. जेडीयू इसमें भाग नहीं लेगी.

यह भी पढ़ें- PK बोले- मोदी के चेहरे पर बिहार के लोगों ने 40 में 39 सांसदों के पद पर 'मरे हुए' लोगों को चुना, PM को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget