एक्सप्लोरर

Samrat Chaudhary: मुस्लिम की जनसंख्या में वृद्धि के दावों पर सम्राट चौधरी ने की चिंता प्रकट, पाकिस्तान का लिया नाम

Bihar BJP: जनसंख्या को लेकर पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद की जारी रिपोर्ट को लेकर पूरे देश में घमासान मच गया है. वहीं, इस पर गुरुवार को बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया.

Samrat Chaudhary: समस्तीपुर में एनडीए गठबंधन की चुनावी सभा में शामिल होने गुरुवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे. सभा से पूर्व उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिंदुओं की जनसंख्या में कमी और मुस्लिम की जनसंख्या में बेतहाशा हो रही वृद्धि के के दावे को लेकर सवाल पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि यह काफी चिंता का विषय है. एक धर्म समुदाय की संख्या आखिर इतनी कैसे बढ़ रही है. भारत और पाकिस्तान में यही फर्क है. जिस भारत में अल्पसंख्यक तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं, दूसरे देशों में पाकिस्तान, बांग्लादेश में इनकी संख्या घट रही है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत में हिंदू समाज को लगातार 17 बार गजनी देश पर आक्रमण कर लूटा और मुगलों ने 400 साल तक लूटा, अंग्रेजों ने लूटा. इसके बावजूद हमने सब को ग्रहण करने का काम किया. आज भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, तो पूरा सनातन धर्म मिलकर भारत को श्रेष्ठ बनने में लगा हैं. 

सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर बोला हमला

वहीं, इस मामले पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू प्रसाद जी ने कहा कि मुसलमान को आरक्षण देना चाहिए, लेकिन हम लोगों ने स्पष्ट कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है. लालू जी अगर मुसलमान बनकर भी आ जाए तो मुसलमान को आरक्षण के क्राइटेरिया में नहीं रखा जा सकता है.

पीएम के आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट पर घमासान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद की जारी एक अध्ययन रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में साल 1950 से 2015 के बीच हिंदुओं की आबादी 7.82 प्रतिशत कम हो गई है. जबकि, इन्हीं वर्षों के दौरान देश में मुस्लिमों की आबादी में 43.15 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है और जमकर राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है. विपक्ष ने इस पर सवाल उठाया तो बीजेपी इस मिली जुली बयान दे रही है. बहरहाल, इस रिपोर्ट के आने के बाद इस चुनावी माहौल में एक निश्चित राजनीतिक मुद्दा मिल गया है.

ये भी पढे़ं: VIDEO: नामांकन कार्यक्रम में दिखा पवन सिंह का जलवा, समर्थकों का हुजूम देख विरोधियों के छूटेंगे पसीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget