एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने 'मिट्टी में मिलाने' वाले बयान का मतलब CM नीतीश को समझाया, कहा- वो दोबारा नहीं आने वाले हैं

Samrat Chaudhary: विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी के एक बयान को लेकर अभी बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, इस पर सम्राट चौधरी ने रविवार को बयान दिया.

पटना: बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने शनिवार को दिए अपने बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रतिक्रिया पर कहा है कि मुख्यमंत्री का ‘राजनीतिक तौर पर’ के शब्द का अर्थ नहीं समझना दुर्भाग्यपूर्ण है. कभी बीजेपी (BJP) को खत्म कर देने का संकल्प लेने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई-झगड़ा न थी और न है. उनकी लड़ाई सिद्धांत और विचारधारा से है. किसी बयान को तोड़-मरोड़ कर के भी वे अब दोबारा बिहार की जनता का भरोसा हासिल नहीं कर सकते हैं. 

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा है कि सिद्धांत और नीतिविहीन राजनीति करने वाले नीतीश कुमार को 'राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिलाने’ का वे कमिटमेंट करें लेकिन मुख्यमंत्री उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपनी राजनीतिक हताशा और निराशा को दर्शा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 19 फरवरी, 2014 को दिए गए अपने उस बयान का याद करना चाहिए, जब उन्होंने कहा था कि 'रहे या मिट्टी में मिल जाए. 

'बीजेपी के दरवाजे बंद है'

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार का अब बीजेपी के साथ जाना संभव नहीं है' यह अलग बात है कि अपनी पलटीमार राजनीति के तहत 2017 में एक बार फिर उन्होंने पलटी मारी और बीजेपी के साथ आ गए. अब जब बीजेपी के दरवाजे उनके लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने इसकी घोषणा कर दी है तो अब यह बिलकुल स्पष्ट है कि बीजेपी उन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार करने वाली नहीं है.

'बिहार के मतदाता सबक सिखाएंगे'

बीजेपी नेता ने कहा कि कुर्सी की अवसरवादी राजनीति करने वाले नीतीश कुमार बिहार की जनता की नजरों से भी गिर चुके हैं. उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है. बीजेपी उनसे राजनीतिक तौर पर लड़ रही है और पूरी मजबूती से आगे भी लड़ती रहेगी. बिहार की जनता का विश्वास  बीजेपी के साथ है. जनता के साथ विश्वासघात करने वाले नीतीश  कुमार को बीजेपी हर मोर्चे और मुद्दे पर बेनकाब करेगी और आने वाले चुनावों में बिहार के मतदाता उन्हें सबक सिखाएंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुब्रमण्यम स्वामी बोले- राहुल और सोनिया गांधी का जेल जाना तय, नीतीश कुमार के PM बनने के सवाल पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget