एक्सप्लोरर

Bihar Election 2024: 'उनके पूरे परिवार...', बीजेपी नेताओं पर तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के सम्राट चौधरी

NDA attack on Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के एक बयान को लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है. वहीं, इस पर शनिवार को एनडीए नेता सम्राट चौधरी और चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है.

Bihar Election 2024: राजधानी पटना में पीएम मोदी के रोड शो पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार बीजेपी के नेताओं को लेकर दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई है. इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है. सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि "उनके (तेजस्वी यादव) पूरे परिवार में एक लायक व्यक्ति तो है नहीं. लालू यादव ने स्वयं पूरे बिहार को निकम्मा बना दिया. उन्हें (तेजस्वी यादव) पहले अपने पिता को पूछना चाहिए था'

वहीं, इस बयान पर एलजेपी आर के नेता चिराग पासवान ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 'महागठबंधन के लोग भाषा की मर्यादा को पूरी तरह से भूलते जा रहे हैं. आप सवाल पर और कार्यशैली पर ऊंगली उठाइए. बहरहाल राजद का यही कल्चर रहा है. अपनी गलतियों को छिपाने के लिए दूसरों पर व्यक्तिगत प्रहार करना ही राजद की कार्यशैली है.'

पीएम मोदी के रोड शो पर बोले सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल होगा. पटना में पहली बार किसी प्रधानमंत्री का रोड शो होगा. आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार बिहार के लिए काम कर रहे हैं और बिहार उनके साथ खड़ा है. 40 की 40 सीट जीतेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर देश चल रहा है.

तेजस्वी यादव के बयान पर सियासत गरमाई

बता दें कि पीएम मोदी के रोड शो के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि पीएम मोदी को एक दिन में तीन-तीन रैली और रोड शो क्यों करने पड़ रहे हैं? भाजपा और एनडीए में यहां पर सभी नालायक लोग हैं. अब उन्हें (पीएम मोदी) आना पड़ रहा है तो वे डरे हुए हैं क्योंकि बिहार इस बार चौकाने वाले नतीजे देने वाला है. वहीं, तेजस्वी यादव के इस बयान पर बिहार में जमकर बयानबाजी शुरू हो गई है.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: बीजेपी नेताओं पर तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल, पीएम मोदी के रोड शो को लेकर बहुत कुछ कह गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget