एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: बीजेपी नेताओं पर तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल, पीएम मोदी के रोड शो को लेकर बहुत कुछ कह गए

Tejashwi Yadav statement on PM Modi Patna Roadshow: पटना में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है. वहीं, इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी.

Tejashwi Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी. तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छी बात है कि वे (पीएम मोदी) रोड शो कर रहे हैं हमने तो 'जॉब-शो' किया और आगे भी 'जॉब-शो' करने का काम करेंगे. अगर उनके रूट प्लान में पटना विश्वविद्यालय नहीं है तो जरूर लगवा लें. चाचा जी (नीतीश कुमार) ने कहा था कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दे देंगे. बिहार को खास राज्य का दर्जा तो दूर, स्पेशल पैकेज तो दूर कम से कम पटना विश्वविद्यालय को ही केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दे देते.

आगे उन्होंने कहा कि उन्हें (पीएम मोदी) एक दिन में तीन-तीन रैली और रोड शो क्यों करने पड़ रहे हैं? भाजपा और एनडीए में यहां पर सभी नालायक लोग हैं. अब उन्हें (पीएम मोदी) आना पड़ रहा है तो वे डरे हुए हैं क्योंकि बिहार इस बार चौकाने वाले नतीजे देने वाला है. प्रधानमंत्री को जवाब देना पड़ेगा कि उन्होंने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया?

असम के मुख्यमंत्री के बयान पर दी प्रतिक्रिया

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा पाकिस्तान से क्या लेना-देना? देश की जनता के क्या हालात हैं उस पर बात होनी चाहिए. ये भाजपा वाले लोगों ने कुछ और नहीं सीखा है क्या? हमारे पास भेज दीजिए हम सिखा देंगे कि नौकरी कैसे दी जाती है.

दरभंगा में अपने कमर दर्द पर बोले तेजस्वी यादव

वहीं, दरभंगा में चुनावी सभा संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कमर में परेशानी की वजह से डॉक्टर ने आराम करने को कहा है. मेरे कमर की हड्डी में चोट है. कमर पर लगाए बेल्ट को दिखाते हुए उन्होंने कहा, 'हम अभी बेल्ट लगा कर घूम रहे हैं. मैंने डॉक्टर से कहा कि आप बोल रहे हैं तीन सप्ताह आराम करने के लिए, इसमें तो चुनाव खत्म हो जाएगा. मैंने डॉक्टर को कहा, अभी तेजस्वी बेड रेस्ट नहीं लेगा. जब तक पीएम मोदी को हम हटा नहीं देते तब तक हमें बेड रेस्ट की जरूरत नहीं है, मोदी को बेड रेस्ट की जरूरत है.'

ये भी पढे़ं: PM Modi Patna Roadshow: पीएम मोदी के रोड शो को लेकर पटना में मॉक ड्रिल, प्रधानमंत्री के रथ का SPG ने किया मुआयना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget