एक्सप्लोरर

Samastipur News: समस्तीपुर में भूमि विवाद में दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Land Dispute: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की घटना है. चार से पांच की संख्या में हमलावर पहुंचे थे. पुलिस घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

समस्तीपुर: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज वार्ड संख्या 24 में चार-पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दो भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना रविवार (17 दिसंबर) रात की है. गोलीबारी में एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया है.

मृतक की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी सुभाष राय के पुत्र गोविंद राय उर्फ बलराम के रूप में हुई है. जख्मी होने वाला भाई कृष्णमूर्ति राय है. स्थानीय लोग उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले गए. यहां से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया. सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर कर दिया. यहां से भी उसकी हालत नाजुक देखते हुए फिर पटना रेफर कर दिया गया.

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है. बताया जाता है कि सुभाष राय का अविनाश झा के साथ पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा था. सुभाष को न्यायालय से डिग्री मिल गई थी. इसके बावजूद अविनाश झा जमीन पर अपना दावा कर रहा था. तीन दिन पहले भी अविनाश झा की ओर से धमकी दी गई थी जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की थी. आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण घटना हुई है.

मृतक गोविंद राय उर्फ बलराम की मां सुदर्शन कुमारी ने कहा कि दोनों भाई जमीन पर बनी झोपड़ी में सो रहे थे. इसी बीच रात में 12 बजकर 50 मिनट पर अविनाश झा अपने कुछ सहयोगियों के साथ पहुंचकर मारपीट करने लगा. फिर गोली मार दी. घटना में बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि छोटा कृष्णमूर्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

घटना को लेकर अंचल पुलिस निरीक्षक कुमार ब्रजेश ने बताया कि जमीन का विवाद था. रात में 4-5 लोगों ने आकर गोली मार दी. इसमें गोविंद की मौत हो गई है. कृष्णमूर्ति को डीएमसीएच से पटना रेफर कर दिया गया है. पुलिस घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- Siwan News: सीवान में पेड़ से लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, शादी करना चाहते थे दोनों, लड़की वाले कर रहे थे विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget