एक्सप्लोरर

Road Accident: दो बाइक की सीधी टक्कर में युवक की हुई मौत, घटना के बाद करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

एनएच-28 पर दलसिंहसराय की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार बाइक सवार ने युवक की बाइक में सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोड़दार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

समस्तीपुर: जिले में सोमवार को तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला, जहां भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के रामबाग निवासी सुमन कुमार सिंह के रूप में हुई है. वह भागलपुर में एक अखबार के प्रतिनिधि के तौर पर कार्यरत था. वहीं, हादसे के बाद करीब एक घंटे तक युवक का शव बीच सड़क पर पड़ा रहा, जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. हालांकि, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को सड़क से हटाया और इसकी सूचना पुलिस को दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमन सिंह घर से अपनी बाइक पर सवार होकर मुंगेर के लिए निकला था. इसी दौरान उजियारपुर थाना के चांदचौड़ मध्य पंचायत स्थित एनएच 28 पर दलसिंहसराय की ओर से तेज रफ़्तार में आ रही एक बाइक (जिस पर दो युवक सवार थे) सवार ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोड़दार थी कि सुमन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गए.

ये भी पढ़ें- Nawada News: एक लड़की से तीन लड़कों ने मांगा नंबर, नहीं देने पर हुए विवाद में तलवार से हमला कर 7 लोगों को किया जख्मी

स्थानीय लोगों ने परिजन को दी सूचना

घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. हादसे में सुमन की लाश बीच सड़क पर होने के कारण लगभग एक घंटा तक दोनों तरफ से सड़क पर जाम लग गया. हालांकि, मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने शव को सड़क किनारे रख कर यातायात को चालू करवाया. ग्रामीणों ने सुमन के पास से मिली पहचान पत्र में दर्ज उनके परिवार के नंबर पर फोन कर परिजन को घटना की जानकारी दे दी है.

पलिस ने किया दोनों बाइक जब्त

इधर, घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कागजी कारवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की दोनों बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है. अगर मृतक के परिजन आवेदन देते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Sitamarhi News: रेप में विफल युवक ने पेट्रोल छिड़क कर युवती के शरीर में लगा दी आग, 15 दिन बाद जीवन से जंग हार गई पीड़िता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget