एक्सप्लोरर

राजनीति में प्रशांत किशोर के आने की आहट से बिहार की पार्टियों में सुगबुगाहट! BJP, JDU और RJD ने ये क्या कह दिया?

प्रशांत किशोर की ओर से ट्वीट कर जानकारी देने के बाद सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा होने लगी. कोई उनका स्वागत कर रहा है तो कोई उन्हें पचान बनाने की नसीहत दे रहा है.

पटनाः राजनीति के रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बहुत जल्द अपनी पार्टी का गठन कर सकते हैं. खास बात है कि वे इसकी शुरुआत बिहार से करेंगे. प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर जैसे ही इसकी जानकारी दी तो सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा होने लगी. बीजेपी का कहना है कि राजनीति में सेवा करना पड़ता है तो वहीं आरजेडी का कहना है कि रणनीति बनाना और राजनीति करना दोनों में अंतर है. उधर जेडीयू का कहना है कि लोगों में पहले पहचान बनानी पड़ती है. पढ़िए प्रशांत किशोर को लेकर क्या कहते हैं एनडीए और बाकी दल के नेता.

बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर अभी तक सभी पार्टियों के लिए रणनीति बनाते रहे हैं और मेवा खाने का काम किया है. राजनीति में  सेवा करनी पड़ती है. पहले सेवा तब मेवा खाया जाता है. प्रशांत किशोर पहले जनता के बीच में जाएं. जनता में अपनी पहचान बनाएं. बिहार की जनता पहले उन्हें जाने कि प्रशांत किशोर कौन है.

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल को मिली पत्नी और बेटी से रेप की धमकी, नीतीश कुमार को किया ट्वीट, कहा- मेरे परिवार को कुछ हुआ तो...

विश्वास को जीतना पहला अध्यायः आरजेडी

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राजनीति में आने के लिए रोक-टोक नहीं है. कोई भी पार्टी बना सकता है, लेकिन रणनीतिकार रहना और खुद राजनीति करना दोनों में अंतर है. जनता के विश्वास को जीतना राजनीति का सबसे पहला अध्याय है जिसमें तेजस्वी आगे हो चले हैं. जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है. प्रशांत किशोर बिहार में आएं उनका स्वागत है, लेकिन बिहार में तेजस्वी यादव के अलावा जनता के पास कोई विकल्प नहीं है.

पप्पू यादव ने दिया प्रशांत किशोर का साथ

जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर का निर्णय स्वागत योग्य है. बहुत अच्छा निर्णय उन्होंने लिया है. बिहार से राजनीति करते हैं तो मेरा पूरा सहयोग होगा. मैं 30 साल से संघर्ष कर रहा हूं. प्रशांत किशोर संघर्ष करेंगे तो उन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी.

जनता के बीच पहचान बनानी पड़ती हैः जेडीयू

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कोई कहीं पर राजनीति शुरू कर सकता है. हम यह नहीं कह सकते हैं कि प्रशांत किशोर का निर्णय ठीक है या गलत, लेकिन जनता के बीच में जाने के लिए पहले जनता के बीच पहचान बनानी पड़ती है. प्रशांत किशोर जनता के बीच में नहीं हैं.  रणनीतिकार जरूर हैं, लेकिन उन्हें कई बार सफलता भी मिली है और कई बार निराशा भी हाथ लगी है.

उधर, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि प्रशांत किशोर अभी तक तो लोगों को चुनाव जिताने का काम करते थे, लेकिन अब खुद के लिए राजनीति करेंगे. बिहार का हर वर्ग चिराग पासवान को अपना नेता मान चुका है. 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने वाले हैं. ऐसे में प्रशांत किशोर का निर्णय कितना सही होगा यह कहना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें- 'चल जूता पोंछ… अब पैंट साफ कर', हाजीपुर में गुटखा थूकने पर ट्रक ड्राइवर को मिली ये सजा, VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget