एक्सप्लोरर

Samastipur Bus Accident: समस्तीपुर में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 10 से ज्यादा जख्मी

Samastipur News: बताया जा रहा है कि बस मथुरापुर स्टैंड से बहेड़ी जा रही थी. माना जा रहा है कि ब्रेक फेल हो जाने की वजह से घटना हुई है. मरने वालों में एक छात्रा भी शामिल है.

समस्तीपुर: खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा चौक के पास सोमवार (11 मार्च) को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. यहां तीन लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

बस मथुरापुर स्टैंड से बहेड़ी जा रही थी. उसकी हालत काफी जर्जर थी. माना जा रहा है कि ब्रेक फेल हो जाने के कारण रेबड़ा चौक के पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह भी कहा जा रहा है कि तेज गति में बस को घुमाने से गाड़ी पलटी है. इस दौरान विद्यालय जा रही एक स्कूली बच्ची भी इसकी चपेट में आ गई. वहीं खलासी और एक पैसेंजर की बस के नीचे दबने से मौत हुई है. मृतक की पहचान रेबड़ा गांव निवासी महेश शर्मा की पुत्री निखिला कुमारी (छात्रा), बस के खलासी शिवाजीनगर के रजौर निवासी नामदेव और यात्री की पहचान दरभंगा के अंबा बिजौलिया निवासी बौकू चौपाल के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना से नाराज लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गुस्साए उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव, ग्रामीण छोटू सहनी आदि ने कहा कि सड़क पर धड़ल्ले से जर्जर बसों का परिचालन होता है. इस पर पुलिस या प्रशासन का कोई ध्यान नहीं होता है. इसके चलते हर दिन हादसे हो रहे हैं.

आक्रोशित लोगों ने की मुआवजे की मांग

वहीं दूसरी और घटना से आक्रोशित हुए लोगों ने मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ा. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया था जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया. घटनास्थल पर मौजूद दारोगा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में बच्चों को किडनैप करके नि:संतानों को बेचता था ये गैंग, वजह जानकर चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget