एक्सप्लोरर

Bank Loot: समस्तीपुर में ग्रामीण बैंक से 9.45 लाख की लूट, हथियार लेकर घुसे थे चार बदमाश, उजियारपुर की घटना

Samastipur South Bihar Gramin Bank Loot: बदमाशों ने बैंक के अंदर मौजूद कैशियर और क्लर्क की पिटाई भी की. गन प्वाइंट पर दोनों को लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में बुधवार को बदमाशों ने बैंक लूट (Bank Loot) की घटना को अंजाम दिया. चार की संख्या में बदमाश दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक (Samastipur South Bihar Gramin Bank Loot) में घुसे और 9.45 लाख रुपये लूट कर भाग गए. घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की है. इस दौरान बदमाशों ने बैंक के अंदर मौजूद कैशियर और क्लर्क की पिटाई भी की. दोनों को गन प्वाइंट पर लेकर 9 लाख 45 हजार के आसपास रुपये लेकर फरार हो गए. गिनती के बाद आंकड़े घट बढ़ सकते हैं.

लूट की घटना सुबह की है. इस दौरान बैंक में दो-तीन ग्राहक भी मौजूद थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ बैंक के आसपास जुट गई. मौके पर पुलिस भी पहुंची. घटना को लेकर बताया जाता है कि एनएच-28 पर चांदचौर स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में सुबह बैंक खुलते ही दस बजकर बीस मिनट पर दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाश पहुंचे. हथियार के साथ बैंक में घुसे थे. उनमें से दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर मैनेजर सुरेंद्र कुमार और क्लर्क शैलेश को लिया फिर वारदात को अंजाम दिया.

Bank Loot: समस्तीपुर में ग्रामीण बैंक से 9.45 लाख की लूट, हथियार लेकर घुसे थे चार बदमाश, उजियारपुर की घटना

इधर सूचना के बाद दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश प्रसाद, दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय, पुलिस निरीक्षक उमा शंकर राय, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार, उजियारपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित डीआईयू टीम के अनिल कुमार, विश्वजीत कुमार आदि पहुंचे. मामले की जांच में जुट गए हैं. बैंक में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आगे की जांच की जाएगी.

जल्द होगा मामले का खुलासा

इस संबंध में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश प्रसाद ने बताया कि जांच की जा रही है. वहीं दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि बैंक खुलते ही चार की संख्या में हथियार के साथ पहुंचे बदमाशों ने 9 लाख 45 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस अनुसंधान में जुटी है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha Session 2023: विधानसभा में भारी हंगामा, विपक्ष के विधायकों ने उठाई कुर्सी, स्पीकर ने चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget