एक्सप्लोरर

Bihar Vidhan Sabha Session 2023: विधानसभा में भारी हंगामा, विपक्ष के विधायकों ने उठाई कुर्सी, स्पीकर ने चेताया

Bihar Budget 2023: आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन है. अपराध और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ विपक्षी विधायक हंगामा कर रहे थे.

पटना: बुधवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों ने खूब हंगामा किया. बीजेपी के सदस्य वेल में पहुंचकर पोस्टर लहराने लगे. विधायकों ने सरकार के खिलाफ हंगामा किया. बिहार में अपराध और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ विधायक हंगामा कर रहे थे इस बीच स्पीकर ने प्रश्नकाल को शुरू करा दिया तो बीजेपी के सदस्य आक्रोशित हो गए. इसके बाद वेल में कुर्सी उठाकर हंगामा करने लगे.

हाजीपुर में शहीद के पिता को गिरफ्तार करने का मामले में भी विधानसभा में बीजेपी ने हंगामा किया. उग्र विधायकों ने कुर्सी उठाई तो स्पीकर ने प्रदर्शन कर रहे विधायकों को चेताया. कहा कि यह सही नहीं है. इसके बाद मार्शल को कहा कि कुर्सी को सही जगह पर रखें. स्पीकर ने कहा कि अगर यही रवैया रहा तो कार्रवाई करने पर उन्हें विवश होना पड़ेगा.

गलवान घाटी में शहीद हुए ते जय किशोर

हंगामे से पहले बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि गलवान घाटी में वैशाली के जय किशोर शहीद हुए थे. शहीद जय किशोर के पिता को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया. उनकी पिटाई भी की. शहीद जय किशोर की याद में स्मारक बना है. इससे पुलिस प्रशासन को क्या दिक्कत है? बिहार का बेटा देश के लिए शहीद हुआ था. याद में स्मारक बनना कुछ भी गलत नहीं. अगर स्मारक सरकारी जमीन या दूसरे की जमीन पर जबरन बना है तो कानून के तहत कार्रवाई होती. शहीद के बुजुर्ग पिता को पुलिस गिरफ्तार सीधा की व पिटाई की. यह उचित नहीं.

आरजेडी कोटे के मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा है कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए सेना पर हमला करवाती है. इसके बाद उन्होंने कहा कि भारतीय सेना जल्द हिजड़ो की फौज बन जाएगी. इस पर कहा कि अब तक मंत्री पर कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस शराब माफिया, अपराधियों से पिट रही है इसलिए पुलिस अपना गुस्सा शहीद के पिता पर उतार रही है. मंत्री सेना का अपमान कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन का मनोबल और बढ़ रहा है.

बता दें गलवान घाटी में शहीद हुए जय किशोर के पिता राज कपूर सिंह को वैशाली पुलिस ने 25 फरवरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस पर पिटाई करने का आरोप भी लगा है. शहीद के सम्मान में बने स्मारक वाली भूमि को लेकर विवाद है.

पुलिस का कहना है कि शहीद के पिता राज कपूर सिंह के विरुद्ध उनके ग्रामीण हरीनाथ राम द्वारा शहीद की प्रतिमा स्थल की जमीन को अवैध तरीके से कब्जा करने व अनुसूचित जाति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने को लेकर जनवरी में मामला दर्ज कराया गया था. जांच के दौरान वरीय पदाधिकारी द्वारा गिरफ्तारी का आदेश दिए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Budget 2023: सुशील कुमार मोदी बोले- नीतीश दें PM मोदी को धन्यवाद, बजट पर बिहार सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Education News: बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
बिहार विधानसभा में प्राइवेट यूनिवर्सिटी संशोधन विधेयक पास, अब क्या बदलेगा और इसका विराेध क्यों?
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
'ऐसी तानाशाही सरकार से मुकाबला हुआ जो अंग्रेजों...', पेपर लीक पर आरजेडी सासंद का बड़ा बयान
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget