एक्सप्लोरर

Samadhan Yatra: दरभंगा पहुंचे CM नीतीश कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा, मखाना और सोलर प्लांट को लेकर दिए निर्देश

Nitish Kumar: दरभंगा में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि हम लोगों ने तय कर दिया है कि डीएमसीएच से अलग दूसरे जगह पर एम्स का निर्माण कराया जायेगा.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 'समाधान यात्रा' (Samadhan Yatra) के दौरान दरभंगा पहुंचे. दरभंगा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत ब्रह्मपुरा के दलित बस्ती का भ्रमण कर विकास योजनाओं का जायजा लिया. जिले के कई स्थानों पर सीएम ने दौरा किया. मखाना कारोबार और फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का भी निरीक्षण किया. वहीं, मुख्यमंत्री ने जीविका समूह की दीदियों, ग्रामीणों और बिहार महादलित विकास मिशन के तहत संचालित उमा किशोरी समूह की बालिकाओं से बातचीत की.

'हर हिंदुस्तानी की थाली में एक बिहारी व्यंजन जरुर हो'

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि हर हिंदुस्तानी की थाली में एक बिहारी व्यंजन जरुर हो. यहां का प्रोडक्ट बाहर भी जा रहा है. मखाना का उत्पादन तो इसी इलाके में होता है, जिस प्रकार मखाना के लिए यहां जो काम किए जा रहे उसको मैंने देखा, बेहतर काम हो रहा है. साल 2006-07 में भी हमने घूम घूमकर देखा था. श्रद्धेय अटल वाजपेयी की सरकार में मैं कृषि मंत्री था, उस समय हम इन कामों को देखते थे. दरभंगा में भी उस दौरान हम आए थे. 

चौर इलाके में सौर ऊर्जा शुरू हो- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि मखाना का और विकास हो. मखाना बहुत पौष्टिक आहार है. देश और देश के बाहर के लोग मखाना खाएंगे तो तारीफ करेंगे, कहेंगे कि बिहार का कितना बढ़िया प्रोडक्ट है. वहीं, सीएम ने कादिराबाद में स्थापित फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्लांट में नीचे मछली और ऊपर सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है. हम लोग चाहते हैं कि बिहार में ज्यादा से ज्यादा सौर ऊर्जा का उत्पादन हो. चौर इलाके में भी नीचे मछली और ऊपर सौर ऊर्जा का उत्पादन शुरु कर दिया गया है. 

डीएमसीएच को लेकर कही ये बातें

वहीं, दरभंगा में एम्स के निर्माण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग चाहते थे कि डीएमसीएच को दरभंगा एम्स में कन्वर्ट कर दिया जाए. पहले वे लोग इसको मान लिए थे लेकिन बाद में बोले कि एम्स को अलग से बनायेंगे. अब हम लोगों ने तय कर दिया है कि डीएमसीएच से अलग दूसरे जगह पर एम्स का निर्माण कराया जायेगा. वहीं, इस दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी सहित कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: 'अज्ञानी शिक्षामंत्री, नीतीश कुमार बने धृतराष्ट्र', रामचरित मानस वाले बयान पर भड़के अश्विनी चौबे, बोले- तुरंत हो इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget