एक्सप्लोरर

Samaaj Sudhar Abhiyaan: CM नीतीश के कार्यक्रम के दौरान हादसा, मुख्यमंत्री के सचिव हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए शराबबंदी कानून लाया गया. विधि-व्यवस्था, घरेलू हिंसा, अपराध, दुर्घटना आदि पर शराबबंदी कानून का प्रभाव पड़ा है.

गोपालगंज: प्रदेश के गोपालगंज जिले में शुक्रवार को आयोजित सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के समाज सुधार अभियान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार मंच पर चढ़ने के दौरान गिर गए. ऐसे में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार मंच पर चढ़ रहे थे. इस दौरान मंच के सीढ़ी से गिर गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक उनकी एक्सरे कराई गई है, जिसमें किसी का फ्रैक्चर होने की बात नहीं है. फिलहाल, उनकी स्थिति ठीक है. इलाज के बाद सचिव को सर्किट हाउस भेज दिया गया है. 

मंत्रियों ने कार्यक्रम को किया संबोधित 

बता दें कि मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान का आज दूसरा दिन है. कार्यक्रम के दूसरे भी दिन उन्होंने शराबबंदी कानून समेत अन्य सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया. वहीं, उनके साथ रहे अन्य मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित किया. मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए शराबबंदी कानून लाया गया. विधि-व्यवस्था, घरेलू हिंसा, अपराध, दुर्घटना आदि पर शराबबंदी कानून का प्रभाव पड़ा है. शराबबंदी कानून को जिन लोगों ने तोड़ा, जो लोग इस धंधे में लिप्त थे, उन लोगों पर उत्पाद विभाग और पुलिस की ओर से कार्रवाई कर सजा दिलाई गई है.

Gopalganj News: ससुराल में साली को देख डोली जीजा की नीयत तो कर ली शादी, दो पत्नियों के चक्कर में हो गया 'कांड'

उन्होंने कहा कि हाल में गोपालगंज जिले में दूसरे राज्यों के धंधेबाजों को सजा दिलाई गई है. शराबबंदी कानून में महिलाओं की भागीदारी अधिक है. जीविका दीदियों ने भी इस कानून को प्रभावी रूप से लागू कराने में अहम भूमिका निभाई है. मंत्री ने जीविका दीदियों और समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब की बिक्री या सेवन करने की सूचना जहां से भी मिले, तत्काल इसकी सूचना कॉल सेंटर पर दें, ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके.

वहीं, समाज सुधार अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गोपालगंज के प्रभारी मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में सरकार के कार्यों से जो परिवर्तन हुआ, उसकी चर्चा देश ही नहीं, विदेशों में भी हो रही है. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत कैसे थी, कहां था उस वक्त बिहार. 

आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा संदेश

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार का विकास तेजी से हुआ. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने शराबबंदी और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का जो कदम उठाया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा संदेश जाएगा. 

इधर, बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर जनता की भाग्य लिखने का काम किया. जिस प्रकार महात्मा गांधी ने आजादी दिलाई, इस प्रकार मुख्यमंत्री ने चंपारण से समाज सुधार अभियान कार्यक्रम की शुरुआत कर समाज को सुधारने के लिए निश्चय लिया है. 

यह भी पढ़ें -

Samaj Sudhar Abhiyan: गोपालगंज में नीतीश कुमार ने याद दिलाया ‘शराबकांड’, कहा- शराब पियोगे तो मर जाओगे

Bihar News: पटना शहर में 40 जगहों पर बनाए जाएंगे ई-टॉयलेट, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 4.30 करोड़ रुपए होंगे खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget