एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बिहार के वाल्मीकि नगर में साधु-साध्वी की निर्मम हत्या, लोगों में आक्रोश

Valmiki Nagar Crime: साध्वी का शव मंदिर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में और साधु का शव करीब 500 मीटर दूर गंडक नदी में बरामद हुआ. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Valmiki Nagar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनहिया रेता शिव मंदिर में रह रहे साधु बुधन महतो और उनकी पत्नी साध्वी भगवती देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

बुधवार सुबह से लापता थे साधु और साध्वी

बताया जा रहा है कि साधु और साध्वी बुधवार सुबह से लापता थे. जब वे देर रात तक मंदिर नहीं लौटे तो स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की. तलाश के दौरान साध्वी का शव मंदिर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में और साधु का शव करीब 500 मीटर दूर गंडक नदी में बरामद हुआ. शवों की हालत देख कर आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या बेहद निर्ममता से की गई है.

मृतक दंपति मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे और गांव में धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

बताया जाता है कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव वार्ड नंबर 2 निवासी बोधन महतो (60) और उनकी पत्नी भगवती देवी (55) बुधवार की शाम से गंडक नदी के किनारे बनी अपनी झोपड़ी से लापता थे. वे मंदिर के पास बनी झोपड़ी में रहते थे. 

घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है. फिलहाल जांच जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हत्या के कारण का पता नहीं

हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है . धार्मिक स्थल पर इस तरह की वारदात ने लोगों को झकझोर दिया है और ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है. 

ये भी पढ़ें: 'बिहार की धरती से आतंकवादियों को संदेश' बोलीं शांभवी चौधरी- ये बड़ी बात है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget