एक्सप्लोरर

Bihar: रोहतास का करमचट डैम बनेगा पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, शुरू होगी हाउसबोट सेवा

Bihar News: रोहतास के करमचट डैम पर हाउसबोट सेवा की शुरुआत होने जा रही है. पर्यटक अब कश्मीर जैसी सैर का आनंद यहीं बिहार में ले पाएंगे. पर्यटन और रोजगार को भी इससे बढ़ावा मिलेगा.

रोहतास जिले का करमचट डैम अब सिर्फ पिकनिक और प्राकृतिक नजारों का ठिकाना नहीं रहेगा, बल्कि यह बिहार के पर्यटन मानचित्र पर एक नई और अनोखी पहचान बनाने जा रहा है. यहां अब कश्मीर जैसी हाउसबोट सेवा शुरू हो रही है. यानी शिकारे और हाउसबोट का मजा अब बिहार में भी मिलेगा. रविवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार इस सेवा का उद्घाटन करेंगे.

कश्मीर जैसा अनुभव, बिना लंबी यात्रा के

शिकारे और हाउसबोट की सवारी का नाम सुनते ही लोगों को सबसे पहले कश्मीर याद आता है. लेकिन अब इसके लिए लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं होगी.

करमचट डैम पर शुरू हो रही हाउसबोट सेवा पर्यटकों को वैसा ही अनुभव देगी. यहां न कश्मीर की कड़कड़ाती ठंड होगी और न ही सफर की थकान. लोग घर बैठे बिहार में ही रोमांच और सुकून का मजा ले पाएंगे.

डैम की खूबसूरती और झरनों का नजारा

करमचट डैम पर हाउसबोट यात्रा करते समय पर्यटक पानी की लहरों पर तैरते हुए आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे. यहां चारों तरफ हरियाली फैली हुई है और सफर के दौरान कई झरनों का नजारा भी मिलेगा. शाम के समय ठंडी हवाओं और लहरों की थपकियों के बीच हाउसबोट पर बिताए पल लोगों की जिंदगी की यादगार घड़ियां बन जाएंगे.

होटल जैसी सुविधाओं से लैस हाउसबोट

मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल हाउसबोट का ट्रायल चल रहा है और जल्द ही इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इन हाउसबोट को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां होटल जैसी सुविधाएं मिलें.

एयर कंडीशन कमरे, आधुनिक बाथरूम, किचन और बैठने-ठहरने की आरामदायक व्यवस्था होगी. एक हाउसबोट पर करीब 8 से 10 लोग आसानी से रह सकते हैं. सैलानी यहां प्राकृतिक वादियों के बीच बैठकर खाने-पीने और आराम करने का आनंद ले सकेंगे.

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

हाउसबोट सेवा से इलाके में पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा. कैमूर की पहाड़ियां पहले से ही प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से भरपूर हैं. हाउसबोट की शुरुआत से यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी.

इसका सीधा फायदा स्थानीय युवाओं को मिलेगा. होटल, रेस्टोरेंट, गाइड, परिवहन और हस्तशिल्प से जुड़े रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. यानी सैर-सपाटे के साथ-साथ यह सेवा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी.

बिहार पर्यटन का नया मील का पत्थर

अब तक करमचट डैम सिर्फ पिकनिक मनाने और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए जाना जाता था. लेकिन अब यह जगह बिहार के पर्यटन मानचित्र पर एक लग्जरी और रोमांचक अनुभव के रूप में अपनी पहचान बनाने जा रही है. हाउसबोट सेवा की शुरुआत राज्य के पर्यटन क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget