एक्सप्लोरर

रोहतास: इंद्रपुरी में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बन रहा इको पार्क, जल्द पूरा हो जाएगा काम

इन्द्रपुरी सोन बराज के पास बैठने या नाश्ता करने की कोई व्यवस्था नहीं है. इस कारण सोन बराज के पास इको पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है.

रोहतास: रोहतास जिलावासियों को इको पार्क की सौगात जल्द मिलने वाली है. रोहतास जिला अंतर्गत डीडी अनुमंडल स्थित इन्द्रपुरी बराज को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ने के लिए वहां बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से इको पार्क बनाया जा रहा है. करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस इको पार्क का कार्य मई 2019 शुरू हुआ था, जिसे नवम्बर 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.

पार्क में अत्याधुनिक सुविधाएं और मेडिटेशन से लेकर सुरक्षा तक की व्यवस्था होगी. साथ ही लजीज नाश्ता के लिए कैंटीन की भी व्यवस्था रहेगी. पार्क में महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय होगा. इस योजना पर सोन बराज ने भी काम शुरू कर दिया है और तकरीबन 75 से 80 फीसद काम पूर्ण कर लिया गया है.

मालूम हो कि इन्द्रपुरी सोन बराज के पास बैठने या नाश्ता करने की कोई व्यवस्था नहीं है. इस कारण सोन बराज के पास इको पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है. यह इको पार्क बराज से सटे आईबी के पास 30 हजार वर्ग मीटर में तैयार हो रहा है, जिसमें हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाएगी.

हर तरह की सुविधाओं से लैश होगा यह पार्क

सोन बराज पर बनने वाले इस इको पार्क में बच्चे, बूढ़े, महिलाओं सहित सभी के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के इंतजाम किए जा रहे हैं. पार्क में वाटर फाउंटेन, म्यूजिक वाटर फाउंटेन, आर्टिफिशियल माउंटेन, चाइना हट के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों के अलावा ओपन जिम सहित कैंटीन का भी निर्माण किया जा रहे है.

लोगों को मिलेगा एक नया मनोरंजन का साधन

रोहतास जिले के लोगों के अलावा बाहर से आए सैलानियों को भी अब रोहतास जिले में मनोरंजन का एक नया साधन मिलेगा. हालांकि देखा जाए तो रोहतास जिले में शेरशाह मकबरा के अलावा कोई भी पर्यटन स्थल नहीं है और ना ही कोई बढ़िया पार्क. लेकिन इस इको पार्क के बन जाने से जिले के लोगों को मनोरंजन के लिए एक नया साधन उपलब्ध हो जाएगा, जहां लोग खाली समय में अपने आनंद उठा सकते हैं.

क्या कहते हैं सहायक अभियंता सुनील कुमार

सोन बराज के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि लगभग ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले इस इको पार्क में सभी तरह के मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस पार्क को डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पार्क का निर्माण कार्य वर्ष 2019 के मई महीने में शुरू हुआ था.

उन्होंने जानकारी दी कि इस इको पार्क का कार्य तकरीबन 75 से 80 फीसदी पूरा कर लिया गया है. लॉकडाउन की वजह से पार्क के निर्माण में थोड़ी बाधा उत्पन्न हुई थी परंतु अब कार्य में तेजी लाया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि बचे हुए 20 से 25% तक काम को नवंबर-दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget