एक्सप्लोरर

बेतिया DEO के यहां से मिले करोड़ों रुपये पर आया रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, बोलीं- 'नीतीश कुमार…'

Bihar News: बेतिया के डीईओ रजनीकांत प्रवीण के यहां से मिले रुपयों के बाद रोहिणी ने कहा कि ये भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावे पर तमाचा है. डबल इंजन वाली सरकार का शासनकाल भ्रष्टाचार का स्वर्णिम काल है.

Rohini Acharya Targeted CM Nitish Kumar: बिहार के बेतिया में विजिलेंस की टीम ने बीते गुरुवार (23 जनवरी) को यहां के डीईओ रजनीकांत प्रवीण के आवास पर छापेमारी की थी. कई और जिलों में भी छापेमारी हुई थी. बेतिया में छापेमारी के दौरान दो करोड़ के आसपास कैश मिले थे. मामला सामने आने के बाद डीईओ को निलंबित कर दिया गया. प्रदेश में कैसे भ्रष्टाचार हो रहा है इसको लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

रोहिणी आचार्य ने इस पूरे मामले में शुक्रवार (24 जनवरी) को अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, "नीतीश कुमार जी की बेलगाम डबल इंजन वाली सरकार का शासनकाल भ्रष्टाचार का स्वर्णिम काल है. सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचारियों के द्वारा बोरों में ठूंस-ठूंस कर रखी गई काली कमाई 'भ्रष्टाचार मुक्त शासन' के दावे पर तमाचा है. जब एक जिला स्तर के अधिकारी के काले कारनामों का आलम ऐसा है तो बड़े अधिकारियों व सत्ता में काबिज उनके आकाओं के कारनामे कैसे होंगे!" 

क्राइम और करप्शन पर उठाए सवाल

आगे रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट के जरिए बिहार में बढ़ते अपराध और करप्शन को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री जी.. बड़ा सवाल ये है कि भ्रष्टाचार के बोरे कोई एक दिन या एक महीने या एक साल में तो भरे नहीं होंगे, ऐसे में आपके उन दावों का क्या जिनमें आप बार-बार कहते नजर आए हैं कि आपके शासन में क्राइम और करप्शन से कॉम्प्रोमाइज नहीं होता? सच तो ये है कि सिर्फ कॉम्प्रोमाइज ही होता है और आपकी सरकार के संरक्षण व सहमति से होता है."

अंत में रोहिणी आचार्य ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह का नाम लिए बिना लिखा, "क्राइम से कॉम्प्रोमाइज की बानगी तो अभी बिल्कुल ताजी ही है. गोली कांड में नामजद आपके चहेते बाहुबली की गिरफ्तारी के लिए आपके मातहत पुलिस अधिकारी न जाने किसके इशारे पर हाथ पर हाथ धरे लाचार बैठे हैं?"

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार दौरे पर, कर्पूरी ठाकुर की जयंती समेत इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget