एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार दौरे पर, कर्पूरी ठाकुर की जयंती समेत इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Karpoori Thakur Birth Anniversary: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समस्तीपुर और भागलपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री पीएम किसान सम्मान निधि की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

Bihar News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (24जनवरी) बिहार के दौरे पर हैं. वे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती में शामिल होने के लिए आ रहे हैं. पटना एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे उतरने के बाद वे हेलीकॉप्टर से मस्तीपुर जाएंगे. यहां वे गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद 12 बजे केंद्रीय कृषि मंत्री समस्तीपुर से भागलपुर जाएंगे. भागलपुर में वे पीएम किसान कार्यक्रम की रिव्यू मीटिंग और वेन्यू इंस्पेक्शन में शामिल होंगे. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उनके साथ रहेंगे. 

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
भागलपुर के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान वापस पटना लौटेंगे और शाम चार बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. बता दें कि समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर भी शामिल होंगे.

वहीं संविधान गौरव अभियान के तहत 21 से 25 जनवरी तक बिहार के अलग-अलग जिलों में कई कार्यक्रम और जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं. 23 जनवरी को मोतिहारी में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. आज 24 जनवरी को रक्सौल और 25 जनवरी को सीतामढ़ी में बैठक आयोजित की जाएगी. 

24 फरवरी को बिहार आएंगे पीएम मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने यानि फरवरी में बिहार के दौरे पर हैं. 24 फरवरी को पीएम मोदी भागलपुर आएंगे. इस दौरान वे किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के साथ बिहारवासियों को कई सौगात देंगे. वे यहां से केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं की शुरुआत भी कर सकते हैं.

उनसे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार पहुंच रहे हैं. वे पीएम मोदी के संभावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. वहीं मंत्रियों के आगमन को लेकर भागलपुर डीएम ने सारी तैयारी पुख्ता कर ली है.

यह भी पढ़ें: Bihar: मुजफ्फरपुर में स्पोर्ट्स बाइक पर युवक-युवती का खतरनाक स्टंट, हाथ में पिस्टल लिए दिखाई दी लड़की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget