एक्सप्लोरर

Chhapra Violence: छपरा हिंसा में घायल व्यक्ति से PMCH में मिलीं रोहिणी आचार्य, BJP पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप

Chhapra Violence News: आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने कहा कि हमारे तीन कार्यकर्ताओं को गोली मारी गई. हमें न्याय चाहिए. प्रशासन से हमारी मांग है इन सभी को पकड़कर जेल में डाले.

Rohini Acharya on Chhapra Violence: बिहार के छपरा में मंगलवार (21 मई) को चुनावी हिंसा के दौरान हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई. मृतक आरजेडी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. छपरा में हुई फायरिंग की घटना को लेकर आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है और इंसाफ की मांग की है. 

आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ''बीजेपी वाले डरे हुए हैं. लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. हमें न्याय चाहिए. हमारे तीन कार्यकर्ताओं को गोली मारी गई है. ये सब बीजेपी के गुंडे हैं. हमें न्याय और उन्हें सबक मिलना चाहिए. प्रशासन से हमारी मांग है इन सभी को पकड़कर जेल में डालना चाहिए.''

छपरा में हिंसा पर क्या बोलीं रोहिणी आचार्य?

रोहिणी आचार्य से जब पूछा गया कि जब आप सोमवार को छपरा में गई थीं तो भी हंगामा हुआ था. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को बूथ पर जाने का अधिकार है. क्या हम बूथ लूटने के लिए गए थे? हम लोग तो ये देखने गए थे कि कितना वहां पोलिंग हुआ क्या हुआ? उन्होंने बताया कि बूथ के अंदर एक बीजेपी का आदमी बैठा हुआ था. मैंने पूछा कि आपने वोट डाल दिया? तो उसने हां में जवाब दिया. फिर मैंने उससे कहा कि फिर आप अब अंदर क्या कर रहे हैं. उसी के बाद मुझे गालियां दी गईं. 

बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने लोग पत्थर, लाठी और डंडा लेकर मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया. उसके बाद मेरे कार्यकर्ता को मंगलवार (21 मई) को गोली मार दी गई. बीजेपी वाले पूरी तरह से हताशा में हैं. 

फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए बाद में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान तैनात हैं. जानकारी के मुताबिक छपरा में आरजेडी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प की शुरुआत सोमवार (20 मई) को आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के साथ कथित दुर्व्यवहार के बाद शुरू हुई थी.

ये भी पढ़ें- Chhapra Violence: 'कुछ लोग हैं जो...', छपरा कांड पर क्या बोले तेजस्वी यादव? BJP पर किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget