एक्सप्लोरर

Watch: 'पिता को किडनी दी... सारण की जनता के लिए जान हाजिर', रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य ने सारण में दौरा के समय एबीपी न्यूज़ से बात की. कहा कि जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा. मेरे पिता यहां से सांसद रहे. विकास का काम किए. हम भी करेंगे.

Rohini Acharya News: सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य होंगी. औपचारिक घोषणा बाकी है लेकिन रोहिणी आचार्य ने सारण लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार (02 अप्रैल) को दौरा के समय बयान देकर साफ कर दिया कि वह चुनाव लड़ने जा रही हैं. रोहिणी आचार्य के इस दौरे में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी.

'मरते दम तक सेवा करूंगी'

रोहिणी आचार्य ने बड़ा बयान देते हुए कहा, "यह सारण की जनता का प्यार है, ऐसा प्यार मेरे पिता-माता, भाई को मिला है, वही प्यार और आशीर्वाद आज मुझे मिल रहा है. मैं इनका ऋण नहीं चुका सकती लेकिन मैं मरते दम तक सारण की जनता की सेवा करूंगी. मैंने अपने पिता को किडनी दी लेकिन सारण की जनता के लिए मेरा जान हाजिर है..."

इस दौरान रोहिणी आचार्य ने एबीपी न्यूज़ से भी बात की. रोहिणी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा. आज देखिए भारी भीड़ उमड़ी है. मेरे पिता यहां से सांसद रहे. विकास का काम किए. हम भी करेंगे. जनता का प्यार मिल रहा है.

इस दौरान रोहिणी आचार्य पर फूलों की बारिश भी हुई. आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बुल्डोजर पर सवार होकर फूल बरसाए. महिलाओं ने माला पहनाकर स्वागत किया. रोहिणी आचार्य के इस रोड शो में सैकड़ों गाड़ियां शामिल रहीं. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे. रोहिणी भी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन करती नजर आईं.

लोग बोले- क्षेत्र में नहीं आते हैं राजीव प्रताप रूडी

वहीं इस मौके पर रोड शो में मौजूद आरजेडी कार्यकर्ताओं का भी जोश देखने को मिला. कार्यकर्ताओं का कहना था जनसैलाब उमड़ पड़ा है. रोहिणी आचार्य की सारण में बड़ी जीत होगी. जनता साथ है. लालू यादव ने यहां बतौर सांसद काफी काम किया था. यह भीड़ वोट में तब्दील होगी. रोहिणी आचार्य युवा हैं. विकास के लिए काम करेंगी. राजीव प्रताप रूडी कभी क्षेत्र में नहीं आते हैं ना काम करते हैं.

बता दें कि बिहार की सारण लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं. इस बार भी बीजेपी ने उन्हें ही टिकट दिया है. वह 2019 के पहले 2014 में भी जीते थे. इस बार उनके सामने रोहिणी आचार्य चुनावी मैदान में टक्कर देने के लिए हैं.

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव नहीं बने हैं कांग्रेस के सदस्य! पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़े तो क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget