एक्सप्लोरर

Bihar Accident: पटना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में 8 लोगों की मौत

Patna Road Accident: सभी लोग नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र स्थित रेरी मलमा गांव के रहने वाले थे. सुबह-सुबह फतुहा में गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे.

पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दनियावां में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल हैं. हादसा उस समय हुआ, जब सभी लोग एक ऑटो में सवार होकर गंगा स्नान करने नालंदा से फतुहा जा रहे थे. रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए.

ट्रक चालक वाहन लेकर फरार 

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र स्थित रेरी मलमा गांव के रहने वाले थे और आज सुबह फतुहां में गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे. सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं. अल्ट्राटेक फैक्ट्री के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की पटना अस्पताल में मौत हो गई.

वहीं तीन घंटे बीतने के बाद भी शव को नहीं उठाया गया. मौके पर पटना सिटी एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों की मांग है कि जो हाईवा ट्रक ने टक्कर मारा है, उसके चालक सहित ट्रक को पकड़ा जाए. उसके बाद शव को उठाने देंगे.

जिला प्रशासन लोगों को समझने में जुटा है. मौके पर हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण भी पहुंचे और हर मृतक के परिजनों को लिए एक लाख मुआवजे की मांग की है. घटना स्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है. पटना जिला प्रशासन की ओर से सभी मृतकों को 20-20 हजार रुपया तात्कालिक लाभ दिया गया है, पोस्टमार्टम के बाद जो मुआवजे की राशि होती है, वह नालंदा जिला प्रशासन की ओर से दी जाएगी.

पटना में घायलों चल रहा इलाज

मृतकों में सात महिला और एक पुरुष हैं. छह लोग घायल हैं, जिनका इलाज पटना में चल रहा है. मृतकों की पहचान की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. फरार ट्रक चालक की तलाश भी जारी है. 

Bihar News: पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबने से मौत, बच्ची को बचाने नदी कूद गए परिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget