एक्सप्लोरर

Bihar News: पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबने से मौत, बच्ची को बचाने नदी में कूद गए परिजन

Purnia Five People Died: पूर्णिया में पांच लोगों की कारी कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल है. सभी एक दूसरे को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े थे.

पूर्णिया जिले में कसबा के सुभाष नगर गांव में शुक्रवार को पांच लोगों की कारी कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया. बताया जाता है कि परिवार के चार सदस्य अपनी बच्ची को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े और सभी डूब गए.

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल है. यह हृदय विदारक घटना उस समय हुई जब कुम्हार टोली निवासी नौ वर्षीय गौरी कुमारी नदी में डूबने लगी. उसे बचाने के लिए सबसे पहले उसका भाई सन्नी पानी में कूदा, लेकिन वह भी डूबने लगा. यह देख उसकी मां सुलोचना देवी, भाई सचिन और शेखर भी एक के बाद एक नदी में कूद गए और डूबने लगे. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये घटना अवैध मिट्टी खनन से बने गहरे गड्ढे के कारण हुई है. 

वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि "आज शाम हमें सूचना मिली कि कस्बा अनुमंडल में कारी कोसी नदी के पास गौरी नाम की एक बच्ची खतरे में है. उसे बचाने के प्रयास में चार और लोग मदद के लिए गए, जिससे कुल पांच लोग मारे गए. अब तक हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार पांचो की मौत हो गई है."

डीएम ने कहा कि "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनका उचित संस्कार और रीति-रिवाज से पालन हो. इसके साथ ही, हम उनके परिवारों को आपदा राहत उपायों के तहत वित्तीय सहायता भी प्रदान करेंगे ताकि इस दुख की घड़ी में उनकी मदद की जा सके."

गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से पांचों शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद चार शवों को बरामद किया गया. मृतकों की पहचान सुलोचना देवी 30 साल, गौरी कुमारी 9 साल, शेखर कुमार 21 साल, सचिन कुमार 18 साल और करण कुमार 21 साल के रूप में हुई है. एक शव की तलाश अभी जारी है. 

ये भी पढ़ें: RJD नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं, आपत्तिजनक' पोस्ट को लेकर महाराष्ट्र में हुई FIR

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget