एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हमारी जीत', बोली RJD- नीतीश सरकार योजना चोर...

Mrityunjay Tiwari: बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है. बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल है, लेकिन सरकार मस्त है और बिहार की जनता त्रस्त है.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 400 से बढ़ाकर 1100 कर दिया और आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले राज्य के 1 करोड़ 11 लाख लाभुकों को डीबीटी से सीधे राशि भेजी जारही है, लेकिन नीतीश सरकार के इस काम में योजना चुराने का आरोप लगाया गया है. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि या नकलची सरकार है.

'तेजस्वी की योजना सरकार ने चुरा ली'

उन्होंने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने की घोषणा की थी. उन्होंने योजना बताई और इस सरकार ने उसको चुरा लिया, हालांकि यह चुनावी घोषणा है आज राशि देंगे और चुनाव के बाद कहेंगे यह जुमला है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने घोषणा की थी कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1500 देंगे, इन्होंने तो 1100 ही किया है.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि युवा आयोग जो नीतिश सरकार ने गठन किया है यह भी तेजस्वी यादव की ही योजना थी. यह सरकार तेजस्वी की नकल कर रही है, यह नकलची सरकार है. अब यह क्या करेगी, इससे भलाई बिहार का होने वाला नहीं है ,नीतीश सरकार की विदाई जनता करेगी.

वहीं वोटर लिस्ट पुनरनिरीक्षण मामले पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव जो मांग कर रहे थे कि आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड की मान्यता मिलनी चाहिए तो इस पर तो सुप्रीम कोर्ट ने भी सवाल खड़े किए हैं. चुनाव आयोग से कहा है कि यह सब मान्य होना चाहिए तो यह हम लोग की जीत है.

वोट बंदी के खिलाफ जो लड़ाई है, उसमें तो हम लोग को न्याय मिलेगा ही, गरीबों के मताधिकार को कोई छीन नहीं सकता है. चुनाव आयोग अगर बीजेपी का आयोग बनकर काम करेगा तो इसका विरोध होगा. प्रतिकार होगा हम लोग सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ रहे हैं. 

पटना के रानी रनिया तलाव थाना क्षेत्र में गुरुवार को बालू व्यवसायी रमाकांत यादव की हत्या को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह तो लगातार पूरे बिहार में हत्या का दौर शुरू है. पटना में अभी गोपाल खेमका की हत्या का गुत्थी पूरी तरह सुलझी नहीं है कि कल पटना में ही एक और व्यवसायी को घर में घुसकर गोली मार दी गई. 

'अब तो बिहार छोड़कर लोग भाग रहे हैं'

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कोई ऐसा दिन और समय नहीं है जब अपराधी किसी की हत्या नहीं कर रहे हैं. बिहार में अपराधियों की बहार है और यह डबल इंजन की नीतीशे सरकार है. बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है. बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल है, लेकिन सरकार मस्त है और बिहार की जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि अब तो बिहार छोड़कर लोग भाग रहे हैं. कब कौन किसे कहां गोली मार दे. पूरे बिहार की जनता भयभीत होकर जी रही हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव में JMM की एंट्री कराने में जुटी कांग्रेस, बनाया सियासी रोडमैप!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget