एक्सप्लोरर

'कैबिनेट विस्तार हुआ तो चली जाएगी सरकार', RJD का NDA पर तंज, नीतीश कुमार की पार्टी क्या बोली?

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार टल जाने के बाद आरजेडी ने बयान दिया है. आरजेडी का कहना है कि इससे पता चलता है कि एनडीए के अंदर सिर-फुटव्वल है.

Nitish Kumar Cabinet News: बिहार में आज गुरुवार (14 मार्च) को होने वाला कैबिनेट विस्तार टल गया है. 28 जनवरी को एनडीए की सरकार बनी लेकिन डेढ़ महीने बाद भी कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है. कैबिनेट विस्तार के टलने पर आरजेडी ने एनडीए पर निशाना साधा है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बिहार में कैबिनेट का विस्तार हुआ तो सरकार गिर जाएगी.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए ने सरकार तो बना ली है, लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो रहा है. अनुमान लगाया जा रहा था कि आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. आज फिर विस्तार टल गया है. इससे पता चलता है कि एनडीए के अंदर सिर-फुटव्वल है. जिस दिन बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा उसी दिन बिहार में सरकार चली जाएगी. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है.

जेडीयू ने कहा- महागठबंधन के लोग बेचैन

आरजेडी प्रवक्ता के बयान पर जेडीयू ने भी जवाब दिया है. जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. न सिर्फ मंत्रिमंडल का विस्तार बल्कि एनडीए में सीटों का बंटवारा एक दम सही समय पर पूरे समन्वय के साथ हो जाएगा. उन्होंने कहा कि एनडीए नेचुरल एलाइंस रहा है और जनता का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है. अब इन मसलों को लेकर महागठबंधन के लोग बेचैन हैं. आने वाले समय में क्या होगा किसी को नहीं पता. असल में सत्ता से बेदखल होने का जो विलाप है उनका आज तक बंद नहीं हुआ है, इसलिए एनडीए के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी ये लोग करते रहते हैं.

बता दें कि बीते बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक की थी. अब संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. इसके साथ ही एक से दो दिनों एनडीए के बीच सीटों का भी बंटवारा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार NDA में इस फॉर्मूले पर हो सकता है सीटों का बंटवारा, सामने आए आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
Embed widget